1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Akshaya Tritiya 2025 Muhurat: अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना माना जाता है बेहद शुभ, यहां जानें गोल्ड खरीदने का मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2025 Muhurat: अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना माना जाता है बेहद शुभ, यहां जानें गोल्ड खरीदने का मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2025: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। यह दिन कोई भी शुभ और मांगलिक कार्यों को करने के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन सोना खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।

अक्षय तृतीया 2025- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अक्षय तृतीया 2025

Akshaya Tritiya 2025 Gold Buying Muhurat: इस साल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।  अक्षय तृतीया का दिन सालभर की शुभ तिथियों की श्रेणी में आता है। ऐसे में यह दिन कोई भी मांगलिक कार्य के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। इसके साथ ही अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का भी विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन सोना की खरीदने से धन-धान्य में बरकत होती है।

अक्षय तृतीया 2025 पर सोना खरीदना का शुभ मुहूर्त

  • अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त- 30 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 11 मिनट से  दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक 
  • वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ- 29 मार्च को शाम 5 बजकर 31 मिनट पर
  • तृतीया तिथि समाप्त- 30 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर 
  • 29 अप्रैल को सोना खरीदने का समय- शाम 5 बजकर 31 मिनट से 30 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 11 मिनट तक
  • 30 अप्रैल को सोना खरीदना का शुभ मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 11 मिनट से दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक

अक्षय तृतीया पर सोना नहीं खरीद सकते हैं तो घर ले आएं ये चीजें

  • चांदी
  • कौड़ी
  • मिट्टी का घड़ी या मटका
  • जौ
  • घर
  • वाहन

अक्षय तृतीया का महत्व

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का पर्व अत्याधिक शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय शब्द का अर्थ कभी कम न होने वाला होता है। इसीलिए इस दिन कोई भी जप, यज्ञ, दान-पुण्य करने का लाभ कभी कम नहीं होता। मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया सौभाग्य एवं सफलता प्रदान करती है। इस दिन सोना की खरीदने से उसमें सदैव वृद्धि होने के साथ ही व्यक्ति को धन-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें डेट और शुभ मुहूर्त

Vaishakh Month 2025: वैशाख माह में करें इन चीजों का दान, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार

Kedarnath Dham: केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले निकाली जाती है डोली यात्रा, जानें क्या है इसका महत्व