1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें डेट और शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें डेट और शुभ मुहूर्त

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 17, 2025 11:50 am IST,  Updated : Apr 17, 2025 12:06 pm IST

Akshaya Tritiya 2025 Date: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। इस दिन माता लक्ष्मी, विष्णु जी की पूजा के साथ ही सोना-चांदी भी खरीदा जाता है। तो यहां जानिए कि इस साल अक्षय तृतीया कब मनाई जाएगी और पूजा शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

अक्षय तृतीया 2025- India TV Hindi
अक्षय तृतीया 2025 Image Source : INDIA TV

Akshaya Tritiya 2025 Date and Muhurat: हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। यह दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन किए कार्यों से अक्षय फलों की प्राप्ति है। अ इस दिन जो भी शुभ कार्य, पूजा पाठ या दान-पुण्य आदि किया जाता है, वो सब अक्षय हो जाता है। अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और व्यक्ति के घर का भंडार सदैव धन-धान्य से भरा रहता है। इस साल अक्षय तृतीया पर बेहद ही शुभ संयोग बनने जा रहा है। तो आइए जानते हैं अक्षय तृतीया की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में। 

अक्षय तृतीया 2025 डेट और मुहूर्त

अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार,  वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 29 अप्रैल को शाम 5 बजकर 31 मिनट पर होगा। तृतीया तिथि समाप्त 30 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर होगा। अक्षय तृतीया की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। इस समय पूजा करना अति उत्तम और फलदायी होगा। 

अक्षय तृतीया 2025 शुभ योग

इस साल अक्षय तृतीया पर बेहद ही शुभ संयोग बनने जा रहा है। अक्षय तृतीया के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसी के साथ शोभन और रवि योग का भी संयोग बन रहा है। अक्षय तृतीया पर सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। बता दें कि सर्वार्थ सिद्धि योग में पूजा करने से सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है। इस योग में माता लक्ष्मी की पूजा करने से सौभाग्य और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 2 मिनट तक शोभन योग रहेगा। वहीं रवि योग शाम 4 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर पूरी रात रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

Kedarnath Dham: केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले निकाली जाती है डोली यात्रा, जानें क्या है इसका महत्व

Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या कब है? जानिए सही डेट और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Varuthini Ekadashi 2025: वरुथिनी एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु को अर्पित करें ये चीजें, घर में आएगी सौभाग्य और समृद्धि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म