Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Kedarnath Dham: केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले निकाली जाती है डोली यात्रा, जानें क्या है इसका महत्व

Kedarnath Dham: केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले निकाली जाती है डोली यात्रा, जानें क्या है इसका महत्व

Written By: Vineeta Mandal Published : Apr 16, 2025 06:32 pm IST, Updated : Apr 16, 2025 06:32 pm IST

Kedarnath Yatra 2025: केदारनाथ धाम भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से है। इस साल 2 मई 2025 को केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे। बता दें कि चार धाम की यात्रा 6 महीने तक चलती है इसके बाद फिर सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।

केदारनाथ धाम- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV केदारनाथ धाम

Kedarnath Yatra 2025: हर शिव भक्त अपने पूरे जीवन काल में एक बार केदारनाथ की यात्रा पर जरूर जाना चाहता है। यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। हर साल यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। बाबा केदार के दर्शन मात्र से भक्तों के सभी दुख मिट जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, केदारनाथ धाम आने वाले भक्तों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। 

डोली उत्सव केदारनाथ मंदिर से जुड़ी परंपरा 

इस साल केदारनाथ के कपाट 2 मई 2025 को खोले जाएंगे। बता दें कि केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने से पहले कई परंपराएं निभाया जाता है। कपाट खोलने से पहले बाबा भैरव नाथ की पूजा की जाती है। इसके बाद केदारनाथ की पंचमुखी डोली ऊखीमठ से केदारनाथ धाम ले जाया जाता है।  इसके बाद ही अगले दिन विधि विधान के साथ केदारनाथ मंदिक कपाट भक्तों के लिए खोले जाते हैं। 

पंचमुखी डोली 

बता दें कि जब केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं तब बाबा केदार अगले छह महीने गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में विराजमान रहते हैं। भगवान केदारनाथ की डोली पांच मुख वाली होती है। इस डोली के अंदर बाबा केदार की चांदी की भोग मूर्ति विराजमान होती है। बाबा केदार की भोग मूर्ति को इसी पांचमुखी वाली डोली में शीतकालीन गद्दीस्थल लाया जाता है। फिर कपाट खोलने के समय बाबा केदार की भोगमूर्ति को इसी डोली में केदारनाथ ले जाया जाता है। इस मूर्ति की पूजा छह माह तक केदारनाथ तो छह माह तक शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में होती है। 

चार धाम यात्रा 2025 कब से शुरू होंगे

इस साल चार धाम की यात्रा 30 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। वहीं 2 मई 2025 को केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे। इसके बाद भक्तों के लिए बद्रीनाथ के द्वार 4 मई 2025 को खुलेंगे। उत्तराखंड में स्थिति इन चार धामों के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं। चार धाम में सबसे पहले यमुनोत्री की यात्रा की जाती है फिर गंगोत्री के। इसके बाद केदारनथा और आखिर में बद्रीनाथ के दर्शन किए जाते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

Amarnath Yatra 2025: खुशखबरी! अमरनाथ जाने वालों के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Chardham Yatra 2025: चार धाम की यात्रा कब से शुरू होगी? जानिए कब खुलेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट

बजरंगबली की पूजा के लिए मंगलवार और शनिवार को क्यों माना जाता है सबसे उत्तम? जानें धार्मिक मान्यताएं

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement