मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन हनुमान जी विधिवत उपासना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। कहा जाता है कि बजरंगबली की कृपा से जीवन के हर एक संकटों से मुक्ति मिल जाती है। इनकी पूजा करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर जाते हैं और जीवन में खुशहाली आती है। यूं तो हनुमान जी अपने हर भक्तों के संकट हर लेते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी 4 राशियों का जिक्र किया है जिस पर बजरंगबली की विशेष कृपा रहती है। जानिए कौन सी हैं वो चार राशियां।
जानिए हनुमान जी की सबसे प्रिय राशि कौन सी है
मेष राशि (Aries)
Image Source : INDIA TVमेष राशि
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मेष राशि हनुमान जी की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि वाले जातकों पर बजरंगबली अपनी विशेष कृपा बनाए रखते हैं। मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन मेष राशि वाले जातक को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा इस राशि के जातकों को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
सिंह राशि (Leo)
Image Source : INDIA TVसिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी की कृपा से इस राशि के जातकों को जीवन में विशेष कृपा प्राप्त होती है। बजरंगबली इन पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। माना जाता है कि अगर आप मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करते हैं तो इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपकी सभी परेशानियां भी दूर होंगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
Image Source : INDIA TVवृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों पर भी हनुमान जी की कृपा रहती है। बजरंगबली की कृपा से इस राशि के जातकों को सभी काम में सफलता मिलती है। साथ ही इन्हें पैसों का अभाव भी कम होता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
Image Source : INDIA TVकुंभ राशि
इस राशि के जातकों पर भी हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है। उनकी कृपा से कुंभ राशि वाले जातकों को हर कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही इनके किसी भी काम में रुकावट नहीं आती। इस राशि वालों का जीवन सुख समृद्धि और खुशियों से भरा हुआ होता है। इनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैंइंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।
ये भी पढ़ें-