1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Chanakya Niti: इन 3 आदतों की बदौलत आप अपने बुढ़ापे में गुजारेंगे शानदार ज़िंदगी, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

Chanakya Niti: इन 3 आदतों की बदौलत आप अपने बुढ़ापे में गुजारेंगे शानदार ज़िंदगी, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 17, 2022 10:47 pm IST,  Updated : Dec 17, 2022 10:47 pm IST

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य का कहते हैं कि अगर आप अपना बुढ़ापा सुरक्षित रखना चाहते हैं तो अपनी आदतों में से ये 3 चीजें कभी नहीं छोड़ें।

Chanakya Niti- India TV Hindi
Chanakya Niti Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य मौर्य साम्राज्य के संस्थापक के साथ-साथ चतुर कूटनीतिज्ञ, प्रकांड अर्थशास्त्री के रूप में भी जाने जाते है। आचार्य चाणक्य ने हमारे जीवन संबंधी कई नीतियां बताई है। ऐसे ही आचार्य चाणक्य ने इंसान को ऐसी आदत के बारे में बताया है जिसे उसे कभी नहीं छोडनी चाहिए। आज हम आपको ऐसी 3 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपने साथ रखने से आप अपना बुढ़ापा हँसते हुए बिताएंगे।

दूसरों की मदद की करना

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आप अपने जीवन में कितनी ही मुश्किल परिस्थिति में क्यों न हो। अगर आपसे कोई मदद मांगे तो आप कभी उसे मना मत करना। दूसरों की मदद करने से आप बेहद अच्छा महसूस करेंगे। और इस आदत की बदौलत आपके चाहने वालों की कमी नहीं होगी। जो आगे चलकर आपके बुढ़ापे में बेहद काम आएगी।

Parshwanath Jayanti: कल है पार्श्वनाथ जयंती, जानें उनसे जुड़ी रोचक और मज़ेदार कहानियां

अनुशासन का पालन करना

उस व्यक्ति को कोई नहीं हरा सकता जो समय का पाबंद हो। जो इंसान समय की इज़्ज़त करता है एक दिन समय उसकी ज़रूर कदर करता है। अपने समय का सदुपयोग करना सीखें। अपने खाली समय में अपनी फिटनेस पर ध्यान दे और नियमित तौर पर योग और एक्सरसाइज़ करें। ऐसा करने से जब आपका बुढ़ापा आएगा तब भी आप फिट और जवान नज़र आएंगे। कोई भी बीमारी आपके पास नहीं फटेकगी। इसलिए अपने जीवन में अनुशासित व्यक्ति बनें।

Safala Ekadashi 2022: सफला एकादशी इन राशियों के लिए होगी बेहद लकी, शुभ योगों के संयोग से होगा अपार धन लाभ

धन का अच्छी तरह उपयोग

आप कितना धन कमा रहे हैं। उससे कहीं ज़्यादा अहम है कि आप कितना धन बचा रहे हैं। आप लाख पैसा कमाएं लेकिन अगर आपने उन्हें सुरखित नहीं रखा तो आपका बूढ़ा बहुत कष्टदायी हो सकता है। अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए आप आपने कमाए हुए पैसों को जमा करके ज़रूर रखें। यही पैसे आगे चलकर आपके बुढ़ापे में काम आएंगे। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।

ये भी पढ़ें-

Chanakya Niti: इस एक गुण के बलबूते पूरी दुनिया पर करेंगे राज, सिर पर लहराएगा कामयाबी का ताज

सावधान! तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ये चीज़ें न रखें, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज़, घर में छाएगी दरिद्रता

 

 

       

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म