1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Safala Ekadashi 2022: सफला एकादशी इन राशियों के लिए होगी बेहद लकी, शुभ योगों के संयोग से होगा अपार धन लाभ

Safala Ekadashi 2022: सफला एकादशी इन राशियों के लिए होगी बेहद लकी, शुभ योगों के संयोग से होगा अपार धन लाभ

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 17, 2022 09:24 pm IST,  Updated : Dec 17, 2022 09:24 pm IST

Safala Ekadashi 2022: 19 दिसंबर 2022 को सफला एकादशी है और 3 शुभ योगों का बेजोड़ संयोग भी बन रहा है, जिससे इन 4 राशियों के जातकों को बहुत फायदा होगा।

Safala Ekadashi 2022- India TV Hindi
Safala Ekadashi 2022 Image Source : FREEPIK

एकादशी का व्रत पूरे भारत में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाती है। इस महीने सफला एकादशी पौष मास के कृष्ण पक्ष की 11वीं तिथि को है। यानी इस साल की आखिरी एकादशी 19 दिसंबर 2022 को मनाई जाएगी। सफला एकादशी भगवान श्री विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्‍णु की विधि-विधान से पूजा करने से आपको सभी काम में सफलता मिलेगी। सालों बाद सफला एकादशी के दिन 3 बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं। बुधादित्‍य योग, लक्ष्‍मी नारायण योग और त्रिग्रही योग बनने के कारण सफला एकादशी का महत्‍व काफी ज़्यादा बढ़ गया है। ऐसे में इस साल सफला एकादशी का व्रत रखना कई गुना ज्‍यादा लाभ देगा। 

इसके साथ ही सफला एकादशी पर धनु राशि में बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग और त्रिग्रही योग बन रहे हैं। जिससे चार राशियों को बेहद फायदा होने वाला है। इन जातकों के सोए भाग्‍य जाग जाएंगे, उन्‍हें बंपर धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कि सफल एकादशी के दिन किन राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत।

Parshwanath Jayanti: कल है पार्श्वनाथ जयंती, जानें उनसे जुड़ी रोचक और मज़ेदार कहानियां

वृष राशि

वृष राशि को इस दिन बहुत फायदा होगा। काफी दिनों से चले आ रहे उतार-चढ़ाव की स्थितियों में कमी आएगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय में अधिक व्यय होगा। भाग्य वृद्धि भी होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।इन जातकों को जमकर धन लाभ हो सकता है।। वाणी की दम पर कोई बड़ा काम आसानी से बन जाएगा। विवाह तय हो सकता है। 

तुला राशि

19 दिसंबर को बन रहे शुभ योग तुला राशि वालों की क्सीयम्त खोल देंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी वाणी कुशलता एवं नेतृत्व शक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। 

धनु राशि

सफला एकादशी पर सबसे ज्‍यादा लाभ धनु राशि वालों को होगा।विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि का आवेदन करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। 

मीन राशि

मीन राशि वालों के भी अच्छे  दिन शुरू होंगे। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्‍हें नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हैं तो समय अच्छा है। मित्रों एवं संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

Chanakya Niti: इस एक गुण के बलबूते पूरी दुनिया पर करेंगे राज, सिर पर लहराएगा कामयाबी का ताज

सावधान! तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ये चीज़ें न रखें, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज़, घर में छाएगी दरिद्रता

हस्त नक्षत्र के दौरान इन उपायों को आज़माने से आपकी ज़िंदगी में आएंगी खुशियां, मिलेगी अपार सफलता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म