Janmashtami 2022: हिन्दू धर्म में कृष्णा जन्माष्टमी का बहुत ही ख़ास स्थान है। इस दिन भगवान कृष्णा की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। हिंदू कैलेंडर व पंचांग के अनुसार इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 18 अगस्त और 19 अगस्त को मनाई जाएगी। ऐसे में आप अभी से इस दिन के व्रत की सभी तैयारियां शुरू कर दें। आपको बता दें इस दिन पूजा करने के लिए आपको कुछ ख़ास तैयारियां करनी होगी। आप जन्माष्टमी की पूजा में कृष्ण भगवान की इन पसंदीदा वस्तुओं को शामिल कर उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। साथ ही धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इन चीज़ों को पूजा में शामिल करने से भगवान श्री कृष्ण खुश होकर आप पर धन -संपत्ति की वर्षा करते हैं।
Image Source : india tvJanmashtami 2022
Image Source : freepikJanmashtami 2022
माखन
कथाओं के अनुसार भगवान कृष्ण को बचपन से ही माखन खाना बेहद पसंद था। उनके बचपन के किस्से बिना माखन के तो पूरे ही नहीं हो सकते। वह बचपन में माखन चुराकर खाया करते थे, तभी तो उन्हें माखनचोर कहा जाता है। यही वजह है कि जन्माष्टमी की पूजा में भी कन्हैया को माखन का भोग लगाया जाता है। इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के दिन घर में माखन जरूर बनाएं, यदि संभव न हो तो बाजार से माखन ले आएं और उससे गोपाल जी का भोग लगाएं।
Image Source : freepikJanmashtami 2022
मोरपंख
भगवान कृष्ण को मोर पंख बेहद प्रिय है। सभी जानते हैं कि कन्हैया अपने मुकुट पर मोरपंख धारण करते हैं। मान्यता है कि यदि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मोर पंख घर में खरीदकर लगाया जाए तो इससके सकारात्मक ऊर्जा आती है और वास्तु दोष समाप्त होता है। इसलिए जन्माष्टमी पर पूजा के दौरान सदैव मोरपंख रखना चाहिए।। इसके अलावा मोर पंख को घर में रखने से कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है।
Image Source : freepikJanmashtami 2022
बांसुरी
भगवान कृष्ण को अपनी बांसुरी भी बहुत प्रिय है इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा में बांसुरी को भी रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पूजा में बांसुरी रखने से कृष्ण अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते है।
Image Source : freepikCow
गाय बछड़े की तस्वीर
भगवान कृष्ण का बचपन गाय बछड़ों के बीच बीता है। इसलिए उन्हें गौ माता से बेहद लगाव है। इसलिए कान्हा को लगने वाले भोग को गाय के शुद्ध घी में बनाया जाना चाहिए, और जन्माष्टमी की पूजा में आप गौ माता की मूर्ति या तस्वीर रख सकते है।
Image Source : freepikJanmashtami 2022
वैजयंती माला
भगवान श्रीकृष्ण हमेशा ही वैजयंती माला पहनते हैं। जन्माष्टमी के दिन वैजयंती माला घर लाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। माना जाता है कि वैजयंती माला में माता लक्ष्मी का वास होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।