Kartik Purnima 2022: आज के दिन देशभर में कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का पूजा करने का विधान है। हिन्दू धर्म के अनुसार, इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों को उनका मनचाहा वरदान मिलता है। साथ ही ये धार्मिक मान्यता भी है कि कार्तिक महीने में पवित्र नदियों में नहाने और दान पुण्य करने से हर किसी के सभी पाप मिट जाते हैं। लेकिन अगर आज के दिन आपने गलती से या भूलकर भी इन चीज़ों को कर लिया तो भगवान विष्णु आपसे नाराज़ हो जायेंगे। अगर आपने भी कार्तिक पूर्णिमा का व्रत रखा है तो चलिए आपको इस व्रत का महत्व बताते हैं और साथ ही ये भी बताते हैं कि आज की दिन किन चीज़ों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
कब मनाते हैं कार्तिक पूर्णिमा?
कार्तिक पूर्णिमा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष तिथि को मनाई जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 07 नवंबर को शाम 04 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 08 नवंबर 2022 को 04 बजकर 31 मिनट पर खत्म होगी।ऐसे में आज 08 नवंबर 2022 को पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा।
शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान का शुभ मुहूर्त शाम 04 बजकर 31 मिनट तक का है। आज के दिन सुबह उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। अगर आप घर पर ही नहा रहे हैं, तो स्नान के पानी में गंगाजल मिला लें। उसके बाद सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें और उनकी आरती गाएं। मान्यता है की ऐसा करने से भगवान श्री हरि अपने भक्तों पर अति प्रसन्न होते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा महत्व
कार्तिक महीना भगवान विष्णु को प्रिय महीना है। इस महीने अगर आप भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा करते हैं तो वे आप पर बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। और आपकी हर इच्छा को पूरा करेंगे। सतह ही इस महीने में पूजा पाठ कर, जन्म कुंडली के दोषों को दूर किया जा सकता है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन भूलकर भी न करें ये काम
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी की पूजा करनी चाहिए लेकिन भूलकर भी उसके पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।
- आज के शुभ दिन पर घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाएं और नदी में दीपदान करें।
- पूर्णिमा के दिन खाने में नमक का सेवन न करें। साथ ही आज के दिन बैंगन और हरी सब्जियां भी नहीं खानी चाहिए।
- घर में किसी के साथ भी कलह या झगड़ा भूलकर भी न करें। साथ ही आज के दिन मांसाहारी भोजन और नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए।