1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. यहां जानिए चंद्र ग्रहण से जुड़े सभी सवालों के जवाब, साथ ही जानें आपके जीवन पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

यहां जानिए चंद्र ग्रहण से जुड़े सभी सवालों के जवाब, साथ ही जानें आपके जीवन पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Nov 07, 2022 09:23 pm IST,  Updated : Nov 07, 2022 11:46 pm IST

Chandra Grahan 2022: यदि आपके मन में चंद्र ग्रहण से जुड़ा किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप हमारे विशेषज्ञ ज्योतिष आचार्य इंदु प्रकाश से अपने प्रश्न पूछ सकते हैं। आप अपने सवालों का जवाब व्हाट्सएप नंबर - 93505 93505 पर या mail@indiatvnews.com पर भेजकर पूछ सकते हैं।

चंद्र ग्रहण 2022- India TV Hindi
चंद्र ग्रहण 2022 Image Source : INDIA TV

Chandra Grahan 2022:  दुनिया के कई देशों में साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण कल यानी 8 नवंबर को लगेगा। भारत में चंद्र ग्रहण दिखने के कारण इसका सूतककाल मान्य होगा। देश के किस हिस्से में कब चंद्र ग्रहण होगा? किस राशि वाले पर इसका क्या असर होगा? ग्रहण के दौरान क्या करें, क्या ना करें? यदि आपके मन में चंद्र ग्रहण से जुड़े किसी भी तरह का कोई सवाल है तो आप हमारे विशेषज्ञ ज्योतिष आचार्य इंदु प्रकाश से अपने प्रश्न पूछ सकते हैं। आप अपने सवालों का जवाब व्हाट्सएप नंबर - 93505 93505 पर या mail@indiatvnews.com पर भेजकर पूछ सकते हैं। 

भारत में चंद्र ग्रहण का समय

भारतीय समयानुसार इस चन्द्रग्रहण का स्पर्श काल 8 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 39 मिनट पर होगा । इसका मध्य काल दोपहर बाद 3 बजकर 47 मिनट पर होगा और इसका मोक्ष काल शाम 6 बजकर 19 मिनट पर होगा। अतः इस ग्रहण का पर्वकाल 03 घंटे 39 मिनट का होगा, जबकि इसका सूतक बीती रात 3 बजकर 49 मिनट से ही शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि चन्द्रग्रहण का सूतक ग्रहण प्रारम्भ होने के 09 घंटे पहले लग जाता है। 

Chandra Grahan 2022: 08 नवंबर को लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल की टाइमिंग

भारत में अगला चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को घटित होगा, जो कि आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इसके पहले भारत में चंद्र ग्रहण 19 नवम्बर 2021 को घटित हुआ था, जो कि आंशिक चंद्र ग्रहण था।

भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

भारत में इस पूर्ण चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा। भारत के कुछ हिस्सों में पूर्ण चंद्रग्रहण जबकि ज्यादातर हिस्सों में आंशिक चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। भारत के अलावा चंद्र ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, उत्तरी पूर्वी यूरोप, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्से में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण का नजारा दिखाई देगा।

Chandra Grahan 2022: जानें भारत में मौजूद ऐसे मंदिरों के बारे में जो ग्रहण के दौरान भी नहीं होते बंद

इस राशि और नक्षत्र में लगेगा चंद्र ग्रहण

यह चंद्र ग्रहण 08 नवंबर 2022 को मेष राशि और भरणी नक्षत्र नक्षत्र में लगेगा। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं और इस दिन ये तीसरे भाव में वक्री अवस्था में रहेंगे। इसके अलावा चंद्रमा राहु के साथ मौजूद होंगे और सूर्य केतु,शुक्र और बुध के साथ स्थित होंगे। देवगुरु बृहस्पति अपनी स्वयं की राशि मीन और शनिदेव भी अपनी स्वयं की राशि मकर में विराजमान रहेंगे।

Chandra Grahan 2022: 8 नवंबर को होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, भारत समेत दुनिया के कई देशों में देगा दिखाई 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म