1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Chandra Grahan 2022: 8 नवंबर को होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, भारत समेत दुनिया के कई देशों में देगा दिखाई

Chandra Grahan 2022: 8 नवंबर को होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, भारत समेत दुनिया के कई देशों में देगा दिखाई

 Reported By: IANS Edited By: Sushma Kumari
 Published : Nov 06, 2022 10:21 pm IST,  Updated : Nov 06, 2022 10:21 pm IST

08 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। चंद्रोदय के समय ग्रहण भारत के सभी स्थानों से दिखाई देगा। भारत के अलावा चंद्र ग्रहण दक्षिण अमरीका, उत्तर अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तर अटलांटिक महासागर तथा प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में भी दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण 2022- India TV Hindi
चंद्र ग्रहण 2022 Image Source : FREEPIK

Chandra Grahan 2022:   08 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। चंद्रोदय के समय ग्रहण भारत के सभी स्थानों से दिखाई देगा। हांलाकि ग्रहण की आंशिक एवं पूर्णावस्था का आरम्भ भारत के किसी भी स्थान से दिखाई नहीं देगा, क्योंकि यह घटना भारत में चंद्रोदय के पहले ही प्रारम्भ हो चुकी होगी। ये साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने बताया कि ग्रहण की पूर्णावस्था एवं आंशिक अवस्था दोनों ही का अंत देश के पूर्वी हिस्सों से दिखाई देगा। देश के बाकी हिस्सों से आंशिक अवस्था का केवल अंत ही दिखाई देगा। भारत के अलावा चंद्र ग्रहण दक्षिण अमरीका, उत्तर अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तर अटलांटिक महासागर तथा प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में भी दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण भारतीय समय अनुसार 14.39 मिनट पर प्रारम्भ होगा, जिसकी पूर्णावस्था 15.46 मिनट पर प्रारम्भ होगी। ग्रहण की पूर्णावस्था का अंत 17.12 मिनट पर होगा तथा आंशिक अवस्था का अंत 18.19 मिनट पर होगा। भारत में अगला चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को घटित होगा, जो कि आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इसके पहले भारत में चंद्र ग्रहण 19 नवम्बर 2021 को घटित हुआ था, जो कि आंशिक चंद्र ग्रहण था।

Chandra Grahan 2022: 08 नवंबर को लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल की टाइमिंग

जानकारी के मुताबिक देश के पूर्वी भाग में स्थित शहरों कोलकाता एवं गुवाहाटी में चंद्रोदय के समय ग्रहण की पूर्णावस्था चल रही होगी। कोलकाता में चंद्रोदय के समय से लेकर पूर्णावस्था के अंत तक की अवधि 20 मिनट की होगी तथा चंद्रोदय के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि 1 घंटा 27 मिनट की होगी। गुवाहाटी में चंद्रोदय के समय से लेकर पूर्णावस्था के अंत तक की अवधि 38 मिनट की होगी जबकि वहां चंद्रोदय के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि 1 घंटा 45 मिनट की होगी।

देश के अन्य शहरों दिल्ली, मुम्बई, चेन्नै एवं बंगलुरू में पूर्णावस्था के अंत के उपरांत चंद्रोदय होगा एवं उस समय आंशिक ग्रहण चल रहा होगा तथा उपर्युक्त शहरों में चंद्रोदय के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि क्रमश: 50 मिनट, 18 मिनट, 40 मिनट एवं 29 मिनट तक की होगी।

Chandra Grahan 2022: लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सावधान

गौरतलब है कि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को घटित होता है, जब पृथ्वी सूर्य एवं चंद्रमा के बीच आ जाती है तथा ये तीनों एक सीधी रेखा में अवस्थित हो जाते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब घटित होता है, जब चंद्रमा पूर्णतया पृथ्वी की प्रच्छाया से आवृत हो जाता है तथा आंशिक चंद्र ग्रहण तब घटित होता है, जब चंद्रमा का एक हिस्सा ही पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक पाता है।

Kartik Purnima Chandra Grahan: कार्तिक पूर्णिमा पर होगा खग्रास चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म