A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Mahakumbh 2025: बसंत पंचमी के बाद अब इस दिन होगा महाकुंभ का महत्वपूर्ण स्नान, जानें तिथि और महत्व

Mahakumbh 2025: बसंत पंचमी के बाद अब इस दिन होगा महाकुंभ का महत्वपूर्ण स्नान, जानें तिथि और महत्व

Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ में स्नान करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही पुण्य फल मिलते हैं। तो यहां जानिए कि महाकुंभ का प्रमुख स्नान अब कब संपन्न होगा।

महाकुंभ 2025- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025 Snan: प्रयागराज महाकुंभ मेला को समाप्त होने में अब बस चंद दिन ही बाकी है। लेकिन अभी भी महत्वपूर्ण स्नान बाकी है, जिसमें संगम में डुबकी लगाने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होगी। महाकुंभ का आखिरी अमृत स्नान 3 फरवरी यानी बसंत पंचमी के दिन संपन्न हुआ था। इस दिन भी करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु ने त्रिवेणी में स्नान किया था। बता दें कि महाकुंभ में अमृत स्नान (शाही स्नान) का विशेष महत्व होता है। इस दिन साधु-संत अपने शिष्यों के साथ भव्य जुलूस निकालते हुए संगम में स्नान करते हैं। तो आइए अब जानते हैं कि बंसत पंचमी के अब कब महाकुंभ का मुख्य स्नान किया जाएगा। 

महाकुंभ 2025 महत्वपूर्ण मुख्य स्नान तिथियां

माघ पूर्णिमा 2025

बसंत पंचमी के बाद अब महाकुंभ का अगला प्रमुख स्नान माघ पूर्णिमा के दिन संपन्न होगा। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का खास महत्व होता है। ऐसे में महाकुंभ और माघ पूर्णिमा के शुभ संयोग में स्नान करने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। इसी दिन प्रयागराज में महाकुंभ का मुख्य स्नान किया जाएगा। 

महाशिवरात्रि 2025

महाकुंभ का आखिरी प्रमुख स्नान 26 फरवरी, महाशिवरात्रि के दिन किया जाएगा। इसी दिन महाकुंभ मेले का समापन भी होगा। महाशिवरात्रि के दिन त्रिवेणी में स्नान करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही महादेव भोले शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 

महाकुंभ 2025

बता दें कि महाकुंभ का आरंभ 13 जनवरी 2025 से शुरू हुआ था। इस दिन पौष पूर्णिमा थी। वहीं महाकुंभ का पहला अमृत स्नान मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को संपन्न हुआ था। उसके बाद दूसरा अमृत स्नान 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर किया गया था। महाकुंभ का तीसरा और आखिरी अमृत स्नान बसंत पंचमी के दिन हुआ था।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन शिवजी की पूजा करते समय इन मंत्रों का करें जाप, पूरी होगी सभी मनोकामना

Magh Purnima 2025: इन शुभ योग में मनाई जाएगी माघ पूर्णिमा, स्नान-दान करने से घर आएगी सुख-समृद्धि

Surya Gochar 2025: सूर्य के कुंभ राशि में गोचर करते ही सोने की तरह चमकेगी इन राशियों कि किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए क्या रहेगा खास?