A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Shani Jayanti 2025: शनि जयंती के दिन भगवान शनि देव को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग, सूर्यपुत्र की मिलेगी कृपा दृष्टि

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती के दिन भगवान शनि देव को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग, सूर्यपुत्र की मिलेगी कृपा दृष्टि

Shani Jayanti 2025: शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती का दिन बहुत ही उत्तम माना जाता है। इस दिन शनि देव को उनके प्रिय चीजों का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपको शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

शनि जयंती 2025- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV शनि जयंती 2025

Shani Jayanti 2025: इस साल शनि जयंती 27 मई को मनाया जाएगा। इस दिन शनि देव की पूजा का विशेष महत्व है। शनि देव कर्म फल दाता हैं, वे न्याय के देवता हैं। शनि देव व्यक्ति को उसके कर्म के आधार पर फल देते हैं। शनि देव जब प्रसन्न होते हैं तो व्यक्ति का जीवन खुशियों और समृद्धि से भर जाता है। वहीं अगर जिस भी व्यक्ति शनि पर शनि देव की कुदृष्टि पड़ती है तो उसका जीवन मुसीबतों से भर जाता है। अगर आपकी कुंडली में भी शनि दोष जैसे- साढ़ेसाती और ढैय्या है तो शनि जयंती का दिन इससे छुटकारा पाने का बहुत ही उत्तम दिन है। शनि जयंती के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए व्रत, हवन और दान आदि करें। इसके साथ ही शनि देव को उनके प्रिय भोग भी अर्पित करें। ऐसा करने से शनि देव का आशीर्वाद आपको जरूर प्राप्त होगा। 

शनि देव को लगाएं इन चीजों का भोग

काली उड़द दाल की खिचड़ी

शनि जयंती के दिन भगवान शनि देव को काली उड़द दाल से बनी खिचड़ी का भोग लगाएं। खिचड़ी का भोग लगाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और जातक की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। 

काला तिल

शनि देव को काला तिल अति प्रिय है। तो शनि जयंती के दिन शनि देव को काले तिल सी बनी चीज का भोग लगाएं। काला तिल चढ़ाने से शनि देव की कृपा से व्यक्ति को साढ़ेसाती और ढैय्या जैसे दोष का भय नहीं रहता है। 

गुलाब जामुन 

शनि देव को गुलाब जामुन का भोग लगाना भी शुभ माना गया है। कहते हैं कि गुलाब जामुन का भोग लगाने से व्यक्ति को शनि देव की कृपा दृष्टि प्राप्त होती है। 

मीठी पूड़ी, गुड़

शनि जयंती के दिन शनि देव को मीठी पूड़ी या गुड़ का भोग भी लगा सकते हैं।कहते हैं कि गुड़ का भोग लगाने से शनि देव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को अपना आशीर्वाद देते हैं।

शनि जयंती के दिन करें इन चीजों का दान

अगर आप शनि की ढैय्या, साढ़ेसाती या शनि की महादशा से प्रभावित हैं तो शनि जयंती के दिन गरीब और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और धन का दान करें। इसके अलावा शनि जयंती के दिन काली तिल, काला छाता, चप्पल, लोहे से बनी वस्तुएं और सरसों तेल का दान करना शुभ माना गया है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)