Shardiya Navratri 2022: सोमवार से पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ शक्ति स्वरूपों की पूजा की जायेगी। जिसकी तैयारी में हर कोई लगा हुआ है। प्रतिवर्ष आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होती है, इसलिए आश्विन माह के इन नवरात्र को शारदीय नवरात्र के नाम से जाना जाता है। नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र 26 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर तक चलेंगे। नवरात्र के पहले दिन यानि प्रतिपदा के दिन देवी मां के निमित्त घट स्थापना की जाती हैं। मां को तरह-तरह के भोग चढ़ाए जाते हैं साथ ही इस दिन विभिन्न तरह की पूजा सामग्री की जरूरत होती है। अगर आप भी अपने घर में मां दुर्गा के आगमन में लगे हुए हैं तो आज हम आपको बताएंगे पूजा समग्री की पूरी लिस्ट जिससे कि पूजा करते समय आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
कलश स्थापना के लिए सामग्री
मां दुर्गा के श्रृंगार का सामान
नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा को मेहंदी, पायल, बिछिया, लाल चूड़ियां, मांग टीका, झुमकी और बिंदी गजरा व लाल वस्त्रों से श्रृंगार किया जाता है। नवरात्रों के पहले दिन मां दुर्गा को लाल रंग का जोड़ा पहनाना चाहिए। मां दुर्गा को लाल रंग बेहद पंसद है। साथ ही माता की तस्वीर रखने के लिए चौकी और बिछाने के लिए लाल रंग का कपड़ा इस्तेमाल करें
पूजा का प्रसाद के लिए सामग्री
फूलदाना, मिठाई, मेवा, फल, इलायची, मखाना, लौंग, मिश्री आदि।
अखंड ज्योति के लिए सामग्री
अगर आप नौ दिन अखंड ज्योति जला रहे हैं तो शुद्ध घी, बड़ा दीपक (पीतल), बाती और थोड़े चावल लें।
हवन के लिए सामग्री
हवन कुंड, रोजाना लौंग के 9 जोड़े, कपूर, सुपारी, गुग्गुल, लोबान, घी, पांच मेवा, चावल, आम की लकड़ी, धूप, लकड़ी, नौ ग्रह की लकड़ी आदि।
कन्या पूजन के लिए
कन्याओं के लिए वस्त्र, प्लेट, उपहार, अनाज, दक्षिणा आदि।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
ये भी पढ़ें -