वैदिक ज्योतिष के अनुसार कई बार ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण ग्रहों की स्थिति से शुभ और अशुभ योग बनते हैं। जिसका असर सभी राशि के जातकों के जीवन में देखा जा सकता है। पंचांग के अनुसार नए साल में शनिदेव 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। करीब एक महीने बाद सूर्य देव भी इसी राशि में 13 फरवरी 2023 को प्रवेश करेंगे। यानी 13 फरवरी को शनि और सूर्य की युति कुंभ राशि में होगी, जिससे एक अशुभ योग बनेगा। गोचर में सूर्य-शनि की युति भी एक बड़ी घटना है जो सभी 12 राशियों को प्रभावित करती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान कुछ राशि के जातकों पर बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
Image Source : india tvकर्क राशि
कर्क राशि
गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए सूर्य और शनि दोनों ही मारकेश हैं। दोनों ग्रहों की युति कर्क राशि के जातकों की मानी जाती है। दोनों ग्रहों का संयुक्त प्रभाव आपके धन पर रहेगा। इस समय शनि ढैय्या का फल देने वाले होंगे। इस युति के कारण कर्क राशि के जातकों को चोट लग सकती है। आपको संभलकर गाड़ी चलानी होगी। इस समय आपको अपनी वाणी मधुर रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार करने वाले जातकों को पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके कनिष्ठ या वरिष्ठ से संबंध बिगड़ सकते हैं, इसलिए वाद-विवाद से बचें।
Image Source : india tv
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि
गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य और शनि दोनों ग्रहों की युति के कारण जातक के मानसिक बल और शारीरिक सुख का विचार किया जाता है। ऐसे में इस समय आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही शनि की ढैय्या भी इस समय आप पर चल रही है। इसलिए आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। इस दौरान आपको व्यापार में घाटा भी हो सकता है। इस समय कार्यस्थल पर वरिष्ठों से संबंध कुछ अच्छे नहीं रहेंगे।
Image Source : india tvकुंभ राशि
कुंभ राशि
गणेशजी कहते हैं कि सूर्य और शनि की युति भी कुंभ राशि के जातकों के लिए कुछ समस्याएं पैदा कर सकती है। क्योंकि दोनों ग्रह इसी राशि में मिल रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन पर सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसलिए हर काम थोड़ी सोच समझ कर करें। इस समय जो जातक नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ेगा। इस समय आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन में इस समय तनाव रह सकता है इसलिए आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को समझना चाहिए
श्री ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।
ये भी पढ़ें -