1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. नए साल में इन 6 राशियों पर मेहरबान होंगे धन के देवता कुबेर, बिजनेस और नौकरी दोनों में होगा बेहिसाब मुनाफा

नए साल में इन 6 राशियों पर मेहरबान होंगे धन के देवता कुबेर, बिजनेस और नौकरी दोनों में होगा बेहिसाब मुनाफा

साल 2023 में इन 6 राशियों के लोग व्यापार, नौकरी से होनेवाली अपार कमाई के मामले में हर किसी को पीछे छोड़ देंगे।

zodiac signs- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK zodiac signs

व्यापार और बिज़नेस के मामले में कैसा रहेगा वर्ष 2023? हर किसी के मन में यह सवाल आ रहा होगा। वर्ष 2023 में शुक्र बुध शनि सहित कई बड़े ग्रह राशि अपनी जगह बदलने जा रहे हैं। जनवरी महीने में ही शनि ग्रह, मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर आपके व्यापार और कारोबार पर भी दिखाई देगा।आइए, जानते हैं कि इन 6 राशियों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2023:

वृष:

वर्ष 2023 आपके लिए सुख-समृद्धि लेकर आएगा और व्यापार में सफलता दिलाएगा। आखिरी कुछ महीने आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं। व्यापार की व्यस्तता के चलते परिवार को कम समय देना पड़ सकता है, लेकिन इसे आपको खुद संभालना है। विदेशों से व्यापार का योग है।

पूर्वाभाद्रपद पंचक नक्षत्र में न करें लकड़ी संबधी ये काम, वरना होगा घोर अशुभ

कन्या:

बिज़नेस के मामले में, कन्या राशि वालों के लिए वर्ष 2023 की शुरुआत अच्छी रहेगी। हालांकि, बीच के कुछ महीनों में आपको सतर्क रहने की ज़रूरत है, लेकिन वर्ष के अंत होते-होते आपको सफलता मिल जाएगी। 

सिंह:

सिंह राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 व्यापार की सफलताओं से भरा हुआ है। हालांकि, साल की शुरुआत के चार महीनों में इस राशि के लोगों को व्यापार से जुड़े बड़े फ़ैसले लेने से बचना है। अप्रैल महीने के बाद लिए गए फ़ैसले आपके व्यापार को नई ऊंचाइयां देंगे। 

धनु:

पिछले साल के मुकाबले आपके लिए यह साल काफ़ी अच्छा रहेगा। धनु राशि वालों के लिए यह वर्ष धन-संपत्ति और व्यापार में अपार संभावनाओं को लेकर आएगा। अक्टूबर और नवंबर महीने में सोच-समझकर फ़ैसले लेना ठीक रहेगा।  

मकर:

धनु राशि की तरह मकर राशि के लोगों को भी वर्ष 2023 में अपने व्यापार-बिज़नेस में काफ़ी सफलता मिलने वाली है। लेकिन, इस राशि के लोगों को सफलता मिलने की संभावना आधा वर्ष बीत जाने के बाद मिलेगी। यानी उन्हें जुलाई तक सावधानी से आगे बढ़ना है।

कुंभ:

व्यापार के मामले में, कुंभ राशि वालों के लिए नया वर्ष नई संभावनाओं से भरा है। व्यापार में वृद्धि होगी और धन-संपत्ति का योग है। हालांकि, अप्रैल महीने में थोड़ा सावधान रहने की ज़रूरत है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Feng Shui Tips: चीनी वास्तुशास्त्र के अनुसार इस दिशा में रखे ये पौधा, चमक उठेगी किस्मत

Budh Gochar: बुध का मकर राशि में गोचर, 28 दिसंबर से इन 6 राशियों की रहेगी चांदी