1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Feng Shui Tips: चीनी वास्तुशास्त्र के अनुसार इस दिशा में रखे ये पौधा, चमक उठेगी किस्मत

Feng Shui Tips: चीनी वास्तुशास्त्र के अनुसार इस दिशा में रखे ये पौधा, चमक उठेगी किस्मत

 Published : Dec 27, 2022 08:29 pm IST,  Updated : Dec 27, 2022 08:29 pm IST

फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। फेंग का मतलब वायु और शुई का अर्थ जल है। इन कुछ खास वास्तु टिप्स से आपको धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

फेंगशुई- India TV Hindi
Feng Shui Tips

भारतीय वास्तु शास्त्र की तरह फेंगशुई भी चीन का वास्तु शास्त्र है। फेंगशुई में बताए गए कई उपायों की मदद से घर में सुख-समृद्धि आती है और वास्तु दोष दूर होते हैं। मान्यता है की फेंगशुई से जुड़ी ये खास वस्तुएं घर या ऑफिस में सही दिशा में रखने से जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। फेंग का मतलब वायु और शुई का अर्थ जल है। फेंगशुई शास्त्र नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने में सहायक है।

चीनी वास्तुशास्त्र में बहुत से ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से वास्तुदोष तो दूर होते ही हैं। साथ ही, सुख-समृद्धि का वास होता है। फेंगशुई में वैसे तो कई पौधों के बारे में बताया गया है, लेकिन एक ऐसा पौधा है जिसे घर में लगाने से किस्मत चमक उठती है। 

फेंगशुई में बैम्बू प्लांट या बांस के पौधे बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से घर से नेगिटिविटी और वास्तु दोषों दूर होती है। इसे घर के अलावा दुकान या ऑफिस में भी रखा जा सकता है। जानें इस शुभ पौधे को किस दिशा में लगाना चाहिए।

  • इसे ड्राइंग रूम या फिर कॉमन हॉल में रखा जा सकता है।
  • बैम्बू प्लांट को पूर्व दिशा में रखने से सेहत पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • घर या ऑफिस में रखने से समृद्धि आती है। 
  • बांस के डंठल को लाल रंग के रिबन से बांध कर कांच के बर्तन में रखने से लाभ होता है।
  • अध्ययन या कार्यालय में बांस का पौधा लगा रहे हैं, तो उत्तर-पूर्व क्षेत्र सही है।
  • बांस के पौधे को दक्षिण दिशा में रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
  • पढ़ाई करने वाले बच्चों के कमरे में चार छोटे-छोटे बांस के पौधे लगाने से लाभ होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें-

Aaj ka Panchang 28 December 2022: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

नए साल पर शिव भक्तों के मिली सौगात, अब इतने ही मिनट में कर सकते बाबा महाकाल के दर्शन, जानिए पूरी डिटेल्स

Budh Gochar: बुध का मकर राशि में गोचर, 28 दिसंबर से इन 6 राशियों की रहेगी चांदी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म