1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 3 अक्टूबर 2026 का पंचांग: शनिवार को किया जाएगा जितिया का व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

3 अक्टूबर 2026 का पंचांग: शनिवार को किया जाएगा जितिया का व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

जितिया का व्रत 3 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा। सप्तमी तिथि शनिवार को सुबह 8 बजे तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 3 अक्टूबर 2026 का पूरा पंचांग।

शनिवार का दैनिक पंचांग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV शनिवार का दैनिक पंचांग

3 अक्टूबर को आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि शनिवार को सुबह 8 बजे तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। 3 अक्टूबर  को अष्टमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। साथ ही 3 अक्टूबर को जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत भी किया जाएगा। शनिवार को दोपहर बाद 3 बजकर 22 मिनट तक वरियान योग रहेगा। साथ ही 3 अक्टूबर को देर रात 1 बजकर 30 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा शनिवार सोलह दिवसीय माता महालक्ष्मी व्रत संपूर्ण होगा। 

3 अक्टूबर 2026 का पंचांग

  • आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि - 3 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे तक रहेगी, उसके बाद आष्टमी तिथि लग जाएगी
  •  वरियान योग- 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर बाद 3 बजकर 22 मिनट तक
  • आर्द्रा नक्षत्र- 3 अक्टूबर को  देर रात 1 बजकर 30 मिनट तक 
  • 3 अक्टूबर 2026 विशेष- अष्टमी तिथि श्राद्ध,  16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत समापन, जितिया  (जीवित्पुत्रिका)  व्रत 

3 अक्टूबर 2026 अष्टमी तिथि श्राद्ध मुहूर्त

  • कुतुप मुहूर्त- 12:04 पी एम से 12:51 पी एम
  • रौहिण मूहूर्त- 12:51 पी एम से 01:39 पी एम
  • अपराह्न काल- 01:39 पी एम से 04:02 पी एम

3 अक्टूबर 2026 का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:53 ए एम से 05:41 ए एम
  • प्रातः संध्या-05:17 ए एम से 06:29 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:04 पी एम से 12:51 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:27 पी एम से 03:14 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 06:25 पी एम से 06:49 पी एम
  • सायाह्न संध्या- 06:25 पी एम से 07:38 पी एम
  • अमृत काल- 04:05 पी एम से 05:35 पी एम

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- सुबह 09:13 से सुबह 10:41 तक
  2. मुंबई- सुबह 09:29 से सुबह 10:58 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 09:15 से सुबह 10:43 तक
  4. लखनऊ- सुबह 08:58 से सुबह 10:26 तक
  5. भोपाल- सुबह 09:11 से सुबह 10:40 तक
  6. कोलकाता- सुबह 08:27 से सुबह 09:56 तक
  7. अहमदाबाद- सुबह 09:30 से सुबह 10:59 तक
  8. चेन्नई- सुबह 08:58 से सुबह 10:28 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

  • सूर्योदय- सुबह 06:14 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 06:04 बजे

जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत का महत्व

शनिवार को जितिया का व्रत किया जाएगा। इसे जीवित्पुत्रिका या जीउतिया के नाम से भी जाना जाता है।  महिलाएं अपनी संतान की रक्षा और उनकी मंगलकामना के लिए जितिया का व्रत करती हैं। साथ ही संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाली महिलाएं भी इस व्रत को करती हैं। ये व्रत मुख्यतः यूपी, बिहार के क्षेत्रों में किया जाता है। जितिया  के दिन व्रती महिलाएं अन्न और जल कुछ ग्रहण नहीं करती हैं। यह व्रत निर्जला रखा जाता है। जितिया व्रत का पारण दूसरे दिन शुभ मुहूर्त में किया जाता है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

नहाय-खाय से लेकर व्रत और पारण की तिथि, नोट कर लीजिए जितिया की सही तारीख और शुभ मुहूर्त