1. Hindi News
  2. धर्म
  3. गुरुवार का नक्षत्र और तिथि है बेहद खास, नया काम करने से पहले जान लें शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें 9 जुलाई 2026 का पंचांग

गुरुवार का नक्षत्र और तिथि है बेहद खास, नया काम करने से पहले जान लें शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें 9 जुलाई 2026 का पंचांग

गुरुवार को सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा, उसके धृति योग लग जायेगा। साथ ही गुरुवार को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं 9 जुलाई 2026 का पंचांग, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

गुरुवार का दैनिक पंचांग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गुरुवार का दैनिक पंचांग

9 जुलाई को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि गुरुवार को सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। 9 जुलाई को सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा, उसके धृति योग लग जायेगा। साथ ही गुरुवार को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

सुकर्मा और धृति योग का महत्व

सुकर्मा योग के दौरान किए गये कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है, अपितु कार्य शुभफलदायक होते हैं। विशेषकर कि नई नौकरी ज्वॉइन करने के लिये ये योग बड़ा ही शुभ होता है। वहीं अगर धृति योग की बात करें तो इस योग के दौरान रखा गया नींव पत्थर आजीवन सुख-सुविधाएं देता है अर्थात यदि रहने के लिए किसी घर का शिलान्यास यदि इस योग में किया जाए तो इंसान उस घर में रहकर सब सुख-सुविधाएं प्राप्त करता है और आनंदमय जीवन व्यतीत करता है।

9 जुलाई 2026 का पंचांग

  • आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि- 9 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी 
  • सुकर्मा योग- 9 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा, उसके धृति योग लग जायेगा
  • अश्विनी नक्षत्र- 9 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक

9 जुलाई 2026  का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:41 ए एम से 05:24 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:17 पी एम से 01:10 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:56 पी एम से 03:49 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 07:19 पी एम से 07:41 पी एम
  • अमृत काल- 08:03 ए एम से 09:35 ए एम
  • सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:07 ए एम से 02:56 पी एम  

9 जुलाई 2026 का अशुभ समय

  • राहुकाल- 02:23 पी एम से 04:02 पी एम
  • यमगण्ड- 06:07 ए एम से 07:46 ए एम
  • आडल योग- 06:07 ए एम से 02:56 पी एम
  • विडाल योग- 02:56 पी एम से 06:07 ए एम, जुलाई 10
  • गुलिक काल- 09:25 ए एम से 11:05 ए एम
  • दुर्मुहूर्त- 10:31 ए एम से 11:24 ए एम
  • वर्ज्य- 11:06 ए एम से 12:38 पी एम
  • गण्ड मूल- 06:07 ए एम से 02:56 पी एम  
  • बाण रज - 03:40 पी एम तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 02:10 से दोपहर बाद 03:54 तक
  • मुंबई- दोपहर 02:23 से शाम 04:02 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 02:13 से दोपहर बाद 03:58 तक
  • लखनऊ- दोपहर 01:54 से दोपहर बाद 03:37 तक
  • भोपाल- दोपहर 02:06 से दोपहर बाद 03:47 तक
  • कोलकाता- दोपहर 01:22 से दोपहर बाद 03:03 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 02:25 से शाम 04:06 तक
  • चेन्नई- दोपहर 01:50 से दोपहर बाद 03:27 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

  • सूर्योदय- सुबह 5:29 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 7: 21 बजे

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

14 जुलाई को अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, 1 महीने तक इन 3 राशियों की रहेगी मौज, हो सकती है आर्थिक तरक्की

आषाढ़ पूर्णिमा कब मनाई जाएगी? इसके बाद से ही शुरू हो जाएगा सावन मास, जानें डेट और स्नान-दान का मुहूर्त