बुधवार को विशाखा नक्षत्र का शुभ संयोग, जरूर करें ये अचूक उपाय, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति
बुधवार को विशाखा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। इस नक्षत्र में इन उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए इस दिन करने वाले खास उपायों के बारे में।

आज शाम 5 बजकर 23 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से विशाखा 16वां नक्षत्र है। विशाखा का अर्थ होता है- विभाजित या एक से अधिक शाखाओं वाला। विवाह आदि के समय सजाये गए घर के द्वार को विशाखा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह माना जाता है। विशाखा नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इसके तीन चरण तुला राशि में आते हैं और इसका चौथा चरण वृश्चिक राशि में आता है। लिहाजा तुला और वृश्चिक राशि के जातकों पर विशाखा नक्षत्र का प्रभाव रहता है। विशाखा नक्षत्र को शक्ति, समृद्धि, सुंदरता, उपलब्धियों और खुशियों के साथ जोड़कर देखा जाता है। इस नक्षत्र में कारीगरी, चित्रकारी और औषधी से सबंधित कार्य आरंभ करना शुभ माना जाता है।
वनस्पतियों में विकंकत के पेड़ से विशाखा नक्षत्र का संबंध बताया गया है।विकंकत बेर जाति के अंतर्गत आने वाला एक कंटीला झाड़ीदार वृक्ष है। इसे कई स्थानों पर पिण्डारा के नाम से भी जाना जाता है। लिहाजा जिन लोगों का जन्म विशाखा नक्षत्र में हुआ हो, उन लोगों को विकंकत के पेड़ की उपासना करनी चाहिए। दोनों हाथ जोड़कर नमस्कार करना चाहिए। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि- विकंकत के पेड़ को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचानी चाहिए। ऐसा करने से आपको शुभ फालों की प्राप्ति होगी। साथ ही आपके धन दौलत में बढ़ोतरी भी होगी। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार विशाखा नक्षत्र में इन खास उपायों को करने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है और हर समस्या का समाधान निकल जाता है।
- अगर आप अपनी आर्थिक तरक्की की गति को भविष्य में निरंतर बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन हल्दी की पांच साबुत गांठें और एक रुपये का सिक्का लेकर, एक पीले रंग के कपड़े में रखकर बांध दें। फिर उस कपड़े को अपने घर के मंदिर में रखें और अपने गुरु या अपने ईष्ट देव का ध्यान करते हुए एक घी का दीपक जलाएं। जब दीपक जलते –जलते अपने आप बुझ जाये, तब उस हल्दी और एक रुपये का सिक्का बंधे पीले रंग के कपड़े को मंदिर से उठाकर अपनी तिजोरी या अलमारी में रख लें।
- अगर आप किसी को अपने वश में करना चाहते हैं या किसी को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं, तो आज के दिन लाल कनेर की लकड़ी से बनी हुई 7 अंगुल लंबी एक कील लेकर, उसे 101 बार अभिमंत्रित करके भूमि में गड्ढा करके दबा दें। मंत्र इस प्रकार है- ओं अमुक हूं हूं स्वाहा। इस मंत्र में जहां अमुक दिया गया है, उसकी जगह आपको उस व्यक्ति का नाम जपना है, जिसका आपको वशीकरण करना है या जिसे आपको आकर्षित करना है। उदाहरण के लिये उस व्यक्ति का नाम x y z है, तो आपको मंत्र इस प्रकार पढ़ना है-ओं x y z हूं हूं स्वाहा।
- अगर आप अपनी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद, साफ कपड़े पहनकर देव गुरु बृहस्पति का ध्यान करते हुए उनके इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है-' ऊँ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः'।
- अगर आप अपने बिजनेस की बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो उसके लिये आज के दिन भगवान विष्णु को चन्दन का तिलक लगाएं। साथ ही भगवान विष्णु के सामने चन्दन की खुशबू वाली धूप बत्ती जलाएं और अपने बिजनेस की बढ़ोतरी के लिये प्रार्थना करें।
- अगर आपके दांपत्य जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद चल रहे हैं, जिसकी वजह से अक्सर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तकरार होती रहती है, तो इस स्थिति से बाहर निकलने के लिये आज के दिन दूध, चावल की खीर बनाएं और हो सके तो उसमें थोड़ा-सा केसर भी डाल दें। अब श्री विष्णु को इस खीर का भोग लगाएं। साथ ही इस मंत्र का जाप करें 'माधवाय नमः।' इस प्रकार मंत्र का जाप करने से
- अगर आपके परिवार के किसी सदस्य की सेहत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है तो उनके स्वास्थ्य की बेहतरी के लिये आज के दिन बेसन से कोई मीठी चीज़ बनाएं। अब उसका भोग सबसे पहले भगवान को लगाएं। उसके बाद उस बचे हुए प्रसाद को छोटे बच्चों में बांट दें और बीमार व्यक्ति को भी थोड़ा-सा प्रसाद खाने
के लिये दें
अगर आप अपने जीवन में समृद्धि पाना चाहते हैं, तो आज के दिन विशाखा नक्षत्र के दौरान आंखें बंद करके विकंकत के पेड़ का ध्यान करते हुए, उसे प्रणाम
करें और विकंकत के पेड़ का पांच बार नाम लें। संभव हो तो विकंकत के पेड़ के जड़ में जल चढाएं और अपने जीवन में समृद्धि पाने के लिये प्रार्थना करें। अगर
संभव ना हो तो ध्यान में ही विकंकत के पेड़ के जड़ में जल चढाएं और अपने जीवन में समृद्धि पाने के लिये प्रार्थना करें।
- अगर आपको अपने घर-मकान बनवाने या उसमें सुधार करवाने से संबंधित कुछ दिक्कतें आ रही हैं, तो आज के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करें। भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर बाजार में आपको आसानी से मिल जायेगी। अगर बाजार में न मिल पाये, तो इंटरनेट से भगवान की फोटो डाउनलोड करके, उसे अपने मंदिर की दीवार पर लगा लें। अब विधि-पूर्वक पुष्प और धूप-दीप आदि से भगवान विश्वकर्मा की पूजा करें।
- अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं और उस पर विजय पाना चाहते हैं, तो अपने शत्रु पर विजय पाने के लिये आज के दिन एक छोटा-सा पीले रंग का कपड़ा लें और साथ ही एक कटोरी में पानी की सहायता से थोड़ी-सी हल्दी घोल लें। अब उस पीले रंग के कपड़े पर घुली हुई हल्दी से अपने शत्रु का नाम लिखें और उस कपड़े को श्री विष्णु के मंदिर में जाकर, भगवान के चरणों में रख दें।
- अगर आप पढ़ाई के सिलसिले में विदेश जाना चाहते हैं, लेकिन आपका काम नहीं बन पा रहा है तो आज के दिन अपने गुरु या अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर देवगुरु बृहस्पति के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: बृहस्पतये नम:'।
- अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिये आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद भगवान विष्णु के नारायण स्वरूप का ध्यान करें और साथ ही श्री नारायण के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है-'ऊँ नमो भगवते नारायणाय।'
- अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि को बढ़ाना चाहते हैं, तो उसके लिये आज के दिन एक पीतल का बर्तन लेकर उसे अपने घर के मंदिर में स्थापित करें। उसके बाद विधि-पूर्वक उस बर्तन की पूजा करें और पूजा के बाद उस बर्तन को अपने रसोईघर में रख लें और इस्तेमाल कर लें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
तीसरे दिन गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जान लीजिए सही समय और नियम, तभी मिलेगा पूर्ण फल