Chaitra Navratri 2026: इस साल चैत्र नवरात्रि का आरंभ 19 मार्च 2026 से हो रहा है। नवरात्रि में दुर्गा मां के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। देवी मां की उपासना के लिए नवरात्रि के 9 दिन बहुत ही उत्तम माने जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के समय मां दुर्गा भूमिलोक पर आती हैं और नौ दिनों तक यहीं रहती हैं। यही वजह है कि माता रानी को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ उपवास भी रखते हैं। वहीं भगवती मंदिरों को भी लाइट और फूलों से भव्य तरीके से सजाया जाता है।
नवरात्रि के पहले दिन लोग अपने घरों में कलश स्थापना करने के साथ ही अखंड ज्योत भी जलाया जाता है। इसके बाद नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक विधिपूर्वक माता रानी की उपासना की जाती है। व्रत और पूजा पाठ के अलावा नवरात्रि में इन कामों को करने से भी मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। तो आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि के पहले दिन क्या करना शुभ और लाभदायक रहेगा।
1. केला
अगर आपके घर में केला का पेड़ नहीं है तो चैत्र नवरात्रि के पहले दिन केला का पेड़ घर लाएं। बता दें कि हिंदू धर्म में केला का पेड़ पूजनीय माना गया है। ऐसे में केला का पेड़ लगाने और पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है।
2. लाल गुलहड़ का फूल
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा को लाल गुलहड़ का फूल चढ़ाएं। माता रानी को लाल गुलहड़ का फूल अति प्रिय है। देवी मां को लाल गुलहड़ का फूल अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।
3. हरसिंगार
नवरात्रि के पहले दिन अपने घर में हरसिंगार का पौधा लगाएं। यह पौधा अत्यंत ही शुभ माना जाता है। हरसिंगार का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि, संपन्नता और खुशहाली बनी रहती है।
4. शंखपुष्पी
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवी मां को शंखपुष्पी फूल जरूर अर्पित करें। शंखपुष्पी के फूल चढ़ाने से भक्तों की हर कामना पूरी होती है। नवरात्रि में शंखपुष्पी फूल का पौधा घर लाना भी शुभ होता है।
5. तुलसी
अगर आपके घर में तुलसी नहीं है तो चैत्र नवरात्रि में जरूर लगा लें। तुलसी लगाने और पूजा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। प्रतिदिन तुलसी में जल देने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-
Panchak March 2026: मार्च में चैत्र नवरात्रि से पहले शुरू होने जा रहा पंचक, यहां जानें इस अशुभ समय में क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि कब से शुरू? जान लें घटस्थापना की डेट और 9 दिनों के शुभ रंग