1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि कब से शुरू? जान लें घटस्थापना की डेट और 9 दिनों के शुभ रंग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि कब से शुरू? जान लें घटस्थापना की डेट और 9 दिनों के शुभ रंग

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Mar 10, 2026 01:21 pm IST,  Updated : Mar 10, 2026 01:24 pm IST

Chaitra Navratri 2026 Date, 9 Days Color: चैत्र नवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है जो चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। जानिए इस साल चैत्र नवरात्रि कब से शुरू है और इन नौ दिनों के शुभ रंग कौन-कौन से हैं।

chaitra navratri 2026 date- India TV Hindi
चैत्र नवरात्रि कब से शुरू है 2026 Image Source : CANVA

Chaitra Navratri 2026 Date, 9 Days Color: चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ 19 मार्च 2026 से होने जा रहा है और इसकी समाप्ति 27 मार्च 2026 को होगी। इन नौ दिनों में मां अंबे के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। मां के ये नौ रूप हैं - मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि। नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना से होती है और समापन दुर्गा नवमी के दिन। वैसे तो एक साल में 4 बार नवरात्रि पर्व आता है - चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ। लेकिन चारों में सबसे ज्यादा महत्व चैत्र और शारदीय नवरात्र का ही माना जाता है। चलिए अब आपको बताते हैं चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों की डेट्स और शुभ रंग।

चैत्र नवरात्रि घटस्थापना तिथि व मुहूर्त 2026 (Chaitra Navratri 2026 Ghatasthapana Date And Time)

  • चैत्र घटस्थापना - 19 मार्च 2026, गुरुवार
  • घटस्थापना मुहूर्त - 06:52 AM से 07:43 AM
  • घटस्थापना अभिजित मुहूर्त - 12:05 PM से 12:53 PM

चैत्र नवरात्रि के नौ दिन 2026 (Chaitra Navratri 9 Days 2026)

  1. 19 मार्च 2026, गुरुवार - नवरात्रि का पहला दिन - मां शैलपुत्री की पूजा
  2. 20 मार्च 2026, शुक्रवार - नवरात्रि का दूसरा दिन - मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  3. 21 मार्च 2026, शनिवार - नवरात्रि का तीसरा दिन - मां चंद्रघंटा पूजा
  4. 22 मार्च 2026, रविवार - नवरात्रि का चौथा दिन - मां कुष्मांडा पूजा
  5. 23 मार्च 2026, सोमवार - नवरात्रि का पांचवां दिन - मां स्कंदमाता पूजा
  6. 24 मार्च 2026, मंगलवार - नवरात्रि का छठा दिन - मां कात्यायनी पूजा
  7. 25 मार्च 2026, बुधवार - नवरात्रि का सातवां दिन - मां कालरात्रि पूजा
  8. 26 मार्च 2026, गुरुवार - नवरात्रि का आठवां दिन - मां महागौरी की पूजा
  9. 27 मार्च 2026, शुक्रवार - नवरात्रि का नौवां दिन - मां सिद्धिदात्री की पूजा

चैत्र नवरात्रि 2026 नौ दिन के रंग (Chaitra Navratri 9 Days Color 2026)

  • 19 मार्च 2026, गुरुवार - नवरात्रि का पहला दिन - पीला रंग
  • 20 मार्च 2026, शुक्रवार - नवरात्रि का दूसरा दिन - हरा रंग
  • 21 मार्च 2026, शनिवार - नवरात्रि का तीसरा दिन - ग्रे रंग
  • 22 मार्च 2026, रविवार - नवरात्रि का चौथा दिन - नारंगी रंग
  • 23 मार्च 2026, सोमवार - नवरात्रि का पांचवां दिन - सफेद रंग
  • 24 मार्च 2026, मंगलवार - नवरात्रि का छठा दिन - लाल रंग
  • 25 मार्च 2026, बुधवार - नवरात्रि का सातवां दिन - रॉयल ब्लू
  • 26 मार्च 2026, गुरुवार - नवरात्रि का आठवां दिन - गुलाबी रंग
  • 27 मार्च 2026, शुक्रवार - नवरात्रि का नौवां दिन - बैंगनी

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Chaiti Chhath Puja 2026 Date: चैती छठ कब से शुरू है? जान लें नहाय खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक की डेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म