1. Hindi News
  2. धर्म
  3. गुरुवार और अश्विनी नक्षत्र में करें ये विशेष उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी और काम में मिलेगी सफलता

गुरुवार और अश्विनी नक्षत्र में करें ये विशेष उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी और काम में मिलेगी सफलता

गुरुवार को अश्विनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन इन विशेष उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि इस दिन क्या उपाय करना चाहिए।

गुरुवार और अश्विनी नक्षत्र का संयोग- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE गुरुवार और अश्विनी नक्षत्र का संयोग

इस बार गुरुवार को अश्विनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। अश्विनी नक्षत्र गुरुवार को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। ये नक्षत्र यात्रा आरंभ करने के लिए, कृषि के लिए और नए वस्त्र खरीदने के लिए शुभ होता है। इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह घोड़े को माना जाता है, जो कि शक्ति, यात्रा और तीव्रता का प्रतीक है। बता दें कि अश्विनी नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। तो चलिए जानते हैं कि गुरुवार और अश्विनी नक्षत्र के संयोग में किन उपायों को करना फलदायी रहेगा।

- अगर आप जीवन में खूब नाम कमाना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन आप केतु के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:।

- अगर आप चाहते हैं कि आपका जीवनसाथी आपके हर फैसले में आपके साथ खड़ा रहे तो गुरुवार के दिन आप केतु के इस मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:।

- अगर आप अपने जीवन में प्यार और शोहरत पाना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन आप मछलियों को 21 आटे की गोलियां खिलाएं।

- अगर आप किसी विशेष काम में अपना अधिकार जमाना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन आप एक साफ-सुथरा केले का पत्ता लें। अब उस पत्ते को पानी से धोकर, उस पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं और उस पत्ते पर थोड़े-से सफेद तिल रखकर, उसे मंदिर में चढ़ा दें।

- अगर आप किसी काम में अपनी तरक्की सुनिश्चित करना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन आप किसी ब्राह्मण को चावल दान करें। साथ ही उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें।

- अगर आप समाज में अपने यश और कीर्ति को चारों ओर फैलाना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन आप मंदिर में काले तिल दान करें। गुरुवार के दिन ऐसा करने से समाज में आपके यश और कीर्ति में बढ़ोतरी होगी।

- अगर आपके दांपत्य जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद चल रहे हैं, जिसकी वजह से अक्सर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तकरार होती रहती है, तो इस स्थिति से बाहर निकलने के लिये गुरुवार के दिन के दिन दूध, चावल की खीर बनाएं और हो सके तो उसमें थोड़ा-सा केसर भी डाल दें। अब श्री विष्णु को इस खीर का भोग लगाएं। साथ ही इस मंत्र का जाप करें 'माधवाय नमः।' इस प्रकार मंत्र का जाप करने से दांपत्य जीवन में चल रहे वैचारिक मतभेद जल्द ही समाप्त हो जाएंगे।

- अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं और उस पर विजय पाना चाहते हैं तो अपने शत्रु पर विजय पाने के लिये गुरुवार के दिन के दिन एक छोटा-सा पीले रंग का कपड़ा लें और साथ ही एक कटोरी में पानी की सहायता से थोड़ी-सी हल्दी घोल लें। अब उस पीले रंग के कपड़े पर घुली हुई हल्दी से अपने शत्रु का नाम लिखें और उस कपड़े को श्री विष्णु के मंदिर में जाकर, भगवान के चरणों में रख दें।

- अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन के दिन एक केसर की डिब्बी लेकर, उसे भगवान विष्णु के चरणों से लगाकर अपने पास रख लें और जब कभी आप किसी व्यावसायिक यात्रा से बाहर जायें, तो उस केसर से अपने माथे पर तिलक लगाकर जायें। लेकिन अगर आप केसर ना ले सकें, तो आप एक डिब्बी में सुखी हल्दी ले लें।

- अगर आप घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ प्रेम-भाव बनाये रखना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन के दिन आपको श्री विष्णु भगवान की विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए और भगवान को आमरस का भोग लगाना चाहिए। भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में थोड़ा-सा आमरस खुद ग्रहण करें और घर के बड़े-बुजुर्गों को भी दें।

- अगर आप जीवन में निगेटिव सिचुएशन से बचे रहना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन के आपको भगवान विष्णु की पूजा के समय पांच गोमती चक्र लेकर भगवान के सामने रखने चाहिए और उनकी विधि-विधान पूर्वक धूप-दीप आदि से पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद उन गोमती चक्र को उठाकर, एक पीले रंग के कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें।

- अगर आप अपनी जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वहन करना चाहते हैं, यानी उन्हें बिना किसी परेशानी के अच्छे से निभाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन के दिन आपको 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय।' इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए और मंत्र जप के बाद श्री विष्णु को पीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

जुलाई में पहला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा? यहां जानें सही तारीख, मुहूर्त और पारण का शुभ समय

आषाढ़ पूर्णिमा कब मनाई जाएगी? इसके बाद से ही शुरू हो जाएगा सावन मास, जानें डेट और स्नान-दान का मुहूर्त