1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सावन में किस चीज से कराएं रुद्राभिषेक-सरसों का तेल, गन्ने का रस या फिर दूध? तुरंत दूर करें अपनी उलझन!

सावन में किस चीज से कराएं रुद्राभिषेक-सरसों का तेल, गन्ने का रस या फिर दूध? तुरंत दूर करें अपनी उलझन!

सावन में रुद्राभिषेक कराने की सोच रहे हैं और ये समझ नहीं आ रहा कि आखिर किस द्रव्य से भगवान शिव का अभिषेक करें - सरसों के तेल, दूध, गन्ने के रस या फिर जल से? तो हमारा ये आर्टिकल आपकी इस उलझन को तुरंत दूर कर देगा।

rudrabhishek kis chiz se karna chahie - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सावन में रुद्राभिषेक किस चीज से कराएं?

सावन का महीना 28 अगस्त 2026 तक चलेगा। इससे पहले अपने घर में या फिर मंदिर में रुद्राभिषेक जरूर कराएं। कहते हैं रुद्राभिषेक कराने से भगवान शिव शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। रुद्राभिषेक विभिन्न द्रव्यों से कराया जाता है, जैसे - दूध, जल, गन्ने के रस, सरसों के तेल, गंगाजल, घी, शहद, दही इत्यादि। लेकिन अब सवाल ये आता है कि इनमें से किस चीज से रुद्राभिषेक कराना सबसे शुभ होता है? तो आपको बता दें कि मनोकामना की पूर्ति के हिसाब से रुद्राभिषेक कराना चाहिए। चलिए जानते हैं किस कामना के लिए किस चीज से रुद्राभिषेक कराना चाहिए।

रुद्राभिषेक किस चीज से कराएं?

  • यदि आप किसी असाध्य रोग से पीड़ित हैं, तो आपको कुशा के द्वारा रुद्राभिषेक करना चाहिए।
  • भवन या वाहन खरीदने की इच्छा है तो दही से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए।
  • धन-धान्य में वृद्धि चाहते हैं तो शहद और घी से रुद्राभिषेक करना चाहिए।
  • यदि आप धन-धान्य की प्राप्ति करना चाहते हैं तो आपको गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करना चाहिए।
  • यदि आप मोक्ष की प्राप्ति चाहते हैं तो किसी तीर्थ से जल लाकर रुद्राभिषेक करना चाहिए।
  • यदि संतान प्राप्ति की कामना है तो रुद्राभिषेक दूध से करना चाहिए।
  • यदि नौकरी में समस्या आ रही है या शत्रु परेशान कर रहे हों, तो सरसों के तेल से रुद्राभिषेक करना चाहिए।
  • ज्वर की शांति के लिए गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए।
  • किसी रोग से मुक्ति चाहते हैं तो इत्र से रुद्राभिषेक करना चाहिए।
  • पुत्र की कामना करने वाले व्यक्ति को जल में शक्कर मिलाकर रुद्राभिषेक करना चाहिए।
  • उत्तम स्वास्थ्य के लिए दूध या शुद्ध घी अथवा दोनों से रुद्राभिषेक करना चाहिए।
  • बुद्धि का विकास करना चाहते हैं तो दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।
  • सभी पापों से मुक्ति और रोग से छुटकारा पाने के लिए शहद से रुद्राभिषेक करना चाहिए।

सावन में रुद्राभिषेक कराने के लिए शुभ दिन?

सावन में वैसे तो आप कभी भी रुद्राभिषेक करा सकते हैं। लेकिन अगर सबसे शुभ दिनों की बात करें तो सावन शिवरात्रि, सावन प्रदोष व्रत, नाग पंचमी और सोमवार का दिन रुद्राभिषेक कराने के लिए सबसे शुभ माना जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सावन में रुद्राभिषेक से पहले 'शिववास' देखना जरूरी है? जानें कब अभिषेक करने से चमकती है किस्मत!

रुद्राभिषेक के बाद हवन अनिवार्य है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं शास्त्र और विद्वान