1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शुक्र करने वाले हैं नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, करियर और सेहत में बरतें सावधानी

शुक्र करने वाले हैं नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, करियर और सेहत में बरतें सावधानी

धन, वैभव, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि के कारक माने जाने वाले ग्रह शुक्र जल्द ही अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दौरान इन राशि के जातकों को अपने करियर, आर्थिक स्थिति और विशेष रूप से अपनी सेहत को लेकर काफी सावधान रहने की जरूरत है।

जुलाई 2026 शुक्र नक्षत्र परिवर्तन- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV जुलाई 2026 शुक्र नक्षत्र परिवर्तन

जब भी कोई ग्रह राशि गोचर या नक्षत्र परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। 16 जुलाई को समृद्धि और वैभव के कारक शुक्र पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र नक्षत्र परिवर्तन इन राशियों पर अशुभ प्रभाव डालेगा। इन राशि के जातकों को स्वास्थ्य के साथ ही करियर में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति में भी कई परेशानियां आ सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि शुक्र नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि को आर्थिक मामले में थोड़ा सावधानी रखना होगा।  बजट बनाकर चलें वरना आपको कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। इस समय किसी भी तरह के फिजूलखर्ची से बचें। घर में भी थोड़ा अशांति का माहौल रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है। इस समय किसी को भी पैसे उधार न दें वरना आपका पैसा अटक सकता है। सेहत में लापरवाही न बरतें बाहर के खाने से परहेज करें।

कन्या राशि

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। आपको खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यस्थल पर भी सहकर्मियों के साथ बहस हो सकती है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। वहीं इस दौरान सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें वरना आंखों और त्वचा से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। छात्रों को भी सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक और पारिवारिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल ला सकता है। प्रेम जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती है। ऑफिस में भी राजनीति का शिकार हो सकते हैं इसलिए सावधान रहें। बिजनेस में पार्टनरशिप के कामों में सावधानी रखें। इस समय बिना सोचे-समझे बड़ा निवेश करने से बचें। 

मीन राशि

शुक्र का नक्षत्र  मीन राशि वालों के जीवन पर नकारात्मक असर करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को काम में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के व्यापारियों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। किसी भी पेपर पर साइन करने से पहले अच्छे से पढ़ें। इस अपनी सेहत का ध्यान रखें और किसी भी तरह का मानसिक तनाव न लें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

जुलाई में सूर्य पुष्य नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, 4 राशियों को नौकरी में मिलेगा जबरदस्त लाभ