1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Gochar 2026: सूर्य करने वाले हैं राशि परिवर्तन, इन राशियों का होगा भाग्योदय, मान-सम्मान और धन-वैभव में होगी वृद्धि

Surya Gochar 2026: सूर्य करने वाले हैं राशि परिवर्तन, इन राशियों का होगा भाग्योदय, मान-सम्मान और धन-वैभव में होगी वृद्धि

Surya Gochar 2026 and Horoscope: मई में इस दिन सूर्य वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं। सूर्य का यह गोचर इन 3 राशियों के लिए सबसे अधिक लाभदायक रहेगा। तो यहां जानिए वो लकी राशियां कौनसी हैं।

सूर्य गोचर 2026- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सूर्य गोचर 2026

Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को सफलता, मान-सम्मान और आरोग्य का कारक माना जाता है। ऐसे में जब भी सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं तो यह एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। सूर्य का गोचर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से प्रभाव पड़ता है। 15 मई 2026 को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे वृषभ संक्रांति कहा जाता है। सूर्य गोचर सबसे अधिक इन 3 राशियों के लिए फलदायी रहेगा। इन राशि को आर्थिक लाभ की प्राप्ति के साथ ही करियर में भी सफलता मिलेगी। तो आइए जानते हैं कि सूर्य का गोचर किन राशियों के लिए लाभदायक रहेगा। 

मेष राशि 

सूर्य गोचर का गोचर मेष राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। इन्हें धन का लाभ मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। इसके साथ ही कई नए अवसर भी प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी।  नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मेष राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगा और समाज में मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ और फलदायी रहेगा। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।  आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप क्वालिटी की सराहना होगी। समाज में आपका कद बढ़ेगा और सरकारी कार्यों से लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। वहीं साझेदारीके कामों में जबरदस्त मुनाफा होने की भी संभावना है।

सिंह राशि 

सूर्य का यह परिवर्तन आपके भाग्य स्थान को प्रभावित करेगा, जिससे अटके हुए काम बिना बाधा के शीघ्र ही पूरे होंगे। इस समय किए गए निवेश से भविष्य में लाभ मिलेगा। सिंह राशि के कारोबारियों के लिए भी सूर्य गोचर लाभदायक रहेगा, उन्हें व्यापार में लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य भी निरोगी रहेगा। वहीं सिंह राशि वाले जो जातक नौकरीपेशा हैं उन्हें ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा। प्रमोशन के योग बन रहे हैं और नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Jyeshtha Maah Ekadashi 2026: इस दिन रखा जाएगा ज्येष्ठ माह की पहली एकादशी, विष्णु जी को जरूर अर्पित करें ये 5 चीजें

Panchak May 2026: 10 मई से 'रोग पंचक' की होगी शुरुआत, 3 राशियों को धन और कीमती वस्तुओं का रखना होगा ख्याल, बड़े नुकसान की है आशंका