Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे नई झाड़ू खरीदने या बदलने के बारे में। घर में पुरानी झाड़ू खराब हो गई है और आप नई झाड़ू खरीदना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र में इसके लिए भी उचित समय दिया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पुरानी झाड़ू को बदलकर नई झाड़ू इस्तेमाल करने के लिए शनिवार के दिन का चुनाव करना चाहिए। शनिवार को नई झाड़ू का उपयोग करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा झाड़ू को सदैव कृष्ण पक्ष में खरीदना उचित रहता है, जबकि शुक्ल पक्ष में खरीदी गई झाड़ू दुर्भाग्य का सूचक होती है इसलिए इस मय में झाड़ू कभी नहीं खरीदनी चाहिए।
झाड़ू से जुड़ी इन बातों का जरूर रखें ध्यान
- वास्तु के मुताबिक, टूटी हुई झाड़ू का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। झाड़ू टूट जाने तुरंत बाद ही उसे बदल देना चाहिए।
- सूर्यास्त के बाद आप जब भी झाडू लगाएं तो उस कूड़े या मिट्टी को घर के बाहर न फेंके, कहीं एक जगह पर कूड़ेदान में ही रख दें और सुबह होने पर बाहर फेंक दें।
- झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना ता है, लिए गलती से भी कभी झाड़ू को पैर न लगाएं। लक्ष्मी माता का पमान माना जाता है और इससे घर में कई तरह की आर्थिक परेशानियां भी आ कती हैं।
- रात के चार पहरों में झाडू लगाने से घर में दरिद्रता अपने पैर पसारती है और धन की देवी लक्ष्मी रूष्ठ हो जाती है। इसलिए सूर्यास्त के बाद या रात के समय कभी भी झाड़ू न लगाएं।
- जिस अलमारी या तिजोरी में आप पैसा या अन्य कीमती मान रखते हैं, उसके पीछे या सटाकर कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इससे धन की कमी होती है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Amavasya 2023 Upay: आज पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए कर लें ये आसान से उपाय, पूर्वज हर दुख करेंगे दूर
Sun Transit 2023: सूर्य के गोचर करते ही सोने की तरह चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत, 18 अक्टूबर तक रहेगी मौज
Vastu Tips: इस समय घर से बाहर कूड़ा फेंकने पर घर में प्रवेश कर जाएगी अलक्ष्मी, पैसों का पड़ने लगेगा अकाल!