जब भी घर बनता है तो वास्तु का विशेष ध्यान रखा जाता है, इससे हमें लाभ होता है। यदि घर बनाते वक्त वास्तु की सभी बातों का ध्यान रखा जाए तो आप कभी भी किसी भी चीज से परेशान नहीं होंगे। फिर वो आर्थिक स्थिति हो या मन को मिलने वाली शांति सभी चीजें सामान्य चलती हैं। दरअसल, वास्तु शास्त्र में घर की साज-सज्जा को लेकर कई नियम बताए गए हैं अगर इन नियमों का पालन आप करें तो आपको जीवन में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। घर में भी पॉजिटिविटी फैलती है। मशहूर ज्योतिष आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं वास्तु के अनुसार घर की किस दिशा में सीढ़ियां नहीं बनवानी चाहिए।
वास्तु शास्त्र में कल हमने आपको बताया था कि किस दिशा में सीढ़ियां बनाना अच्छा रहता है और आज हम बात करेंगे किस दिशा में सीढ़ियां नहीं बनाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण, पश्चिम या फिर नैत्रत्य दिशा में सीढ़ियां बनाना अच्छा रहता है, लेकिन ध्यान रहे कभी भी सीढ़ियों के लिए उत्तर, पूर्व, आग्नेय या ईशान कोण का चुनाव नहीं करना चाहिए।
अगर आप घर या ऑफिस में सीढ़ियों के निर्माण के लिए इनमें से किसी भी दिशा का चुनाव करते हैं तो आपको इसका दुष्परिणाम झेलना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इससे आपके घर में धन-संपदा की हानि होती है साथ ही घर की सुख-शांति और मान-सम्मान की हानि होती है इसलिए सीढ़ियां बनवाते समय दिशा का ध्यान जरूर रखें। वास्तु शास्त्र में कल हम बात करेंगे घर के मध्य भाग में सीढ़ियों के बारे में।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)
ये भी पढ़ें -