वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे दो हंसों के जोड़े के बारे में। हंसों के जोड़े को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसलिए आपस में प्रेम करते हुए दो हंसों के जोड़े की तस्वीर बेडरूम में लगाना अच्छा होता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार हंस को प्रेम, वात्सल्य और पवित्रता का प्रतीक माना गया है। हंस मां सरस्वती और भगवान ब्रह्मा का वाहन हैं। ऐसे में हंस की तस्वीर को घर पर लगाना शुभ होता है। इसे लगाने से घर में देवताओं का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में झगड़े होना आम बात है, यानि आपकी किसी-न-किसी बात पर घर में अपनी पत्नी से या अपने पति से अक्सर बहस होती रहती है तो अपने घर में इनकी तस्वीर ज़रूर लगानी चाहिए। इससे आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हंसों के जोड़े की तस्वीर को वास्तु के नियमों के हिसाब से ही लगाना अच्छा रहता है।
इस दिशा में लगाएं हंसों के जोड़े की प्रतिमा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हंसों के जोड़े की प्रतिमा को उचित दिशा में लगाने से आपको बहुत फायदा हो सकता है। अपने घर के शयनकक्ष की उत्तर दिशा की दीवार पर दो हंसों के जोड़े की तस्वीर लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि के साथ प्रेम, विश्वास बढ़ता है। धन दौलत में अपार बरकत होती है।
दो हंसों के अलावा आप दो सारस के जोड़े की तस्वीर भी लगा सकते हैं, लेकिन तस्वीर की जगह यदि मूर्ति मिल जाये तो और भी अच्छा होगा। इससे अधिक लाभ होगा। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और ऐसा करने से आपके और आपके पार्टनर के बीच तालमेल बेहतर होगा और घर की कलह दूर होगी। साथ ही आपका दाम्पत्य जीवन भी सुख से बीतेगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7।30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-