1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर में एरोवाना मछली रखने से दूर होगी दरिद्रता, बुरी शक्तियां छोड़ेंगी पीछा

Vastu Tips: घर में एरोवाना मछली रखने से दूर होगी दरिद्रता, बुरी शक्तियां छोड़ेंगी पीछा

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Poonam Yadav
 Published : Nov 10, 2022 06:45 am IST,  Updated : Nov 10, 2022 06:54 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में एरोवाना मछली को रखना शुभ माना जाता है। ये मछली अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, धन और शक्ति का प्रतीक है।

एरोवाना मछली - India TV Hindi
एरोवाना मछली Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम बताए गए हैं जिनका पालन करके आप धनवान बन सकते हैं। आचार्य इंदु प्रकाश ने हमें बताया कि कैसे आप एरोवाना मछली घर में रखकर सुख, समृद्धि पा सकते हैं और धनवान बन सकते हैं। कहते हैं मछलियों का होना घर में धन और सुख-समृद्धि लेकर आता है। मछलियों की उछल कूद से मन को शांति मिलती है और उनके घर में होने से नेगेटिविटी खत्म होती है। वास्तु शास्त्र में कल हमने आपको बताया था घर में सुनहरी मछली रखने के बारे में और आज हम बात करेंगे एरोवाना मछली के बारे में। क्या एरोवाना मछली को घर में रखने से फायदा होता है? सुनहरी मछली के साथ-साथ एरोवाना मछली को भी वास्तु शास्त्र में बहुत अच्छा माना गया है। 

सुख-समृद्धि का प्रतीक है एरोवाना मछली

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में एरोवाना मछली को रखना शुभ माना जाता है। ये मछली अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, धन और शक्ति का प्रतीक है। यह बुरी शक्तियों को दूर करती है। 

Chanakya Niti: पति से जीवनभर ये बातें छिपाकर रखती है पत्नी, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

इस दिशा में रखें एरोवाना मछली की मूर्ति

अगर आप अपने घर में जिंदा मछली नहीं पाल सकते या नहीं पालना चाहते तो इसका भी एक तरीका है। आप मुंह में सिक्का लिए हुए सुनहरी एरोवाना मछली की मूर्ति घर में रख सकते हैं। इस मूर्ति को आप अपने घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही रख सकते हैं। कुछ प्राणी शास्त्रियों के अनुसार एरोवाना मछली तलहटी में बैठ कर भूकंप के आने की पूर्व सूचना देती है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7।30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Vastu Tips : घर में यूं लगाएं आईना, आपकी तरक्की में लग जाएंगे चार चांद, बदल जाएगी किस्मत

Vastu Tips: घर में गोल्डन फिश रखने से सोने की तरह चमक जाती है किस्मत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म