A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. मिट्टी के गमलों और शोपीस को रखें इस दिशा में, सही वास्तु अनुसार मिलेगा फायदा

मिट्टी के गमलों और शोपीस को रखें इस दिशा में, सही वास्तु अनुसार मिलेगा फायदा

मिट्टी से बनी चीजों को अगर आप गलत दिशा में रखते हैं तो इससे आपके घर का वास्तु प्रभावित हो सकता है। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में आचार्य इंदु प्रकाश से।

mitti ka showpiece- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL mitti ka showpiece

मिट्टी के गमलों और शोपीस हम सभी के घरों में होता है। कुछ लोगों को तो इसका इतना शौक होता है आप उनके घरों में इन चीजों को भर-भरकर देखेंगे। अब जैसा कि हम जानते हैं हर चीज को रखनी की अपनी एक सही दिशा होती है। ऐसे में इस बात का बहुत फर्क पड़ता है कि आप मिट्टी से बनी चीजों को कहां और किस दिशा में रख रहे हैं। वास्तु शास्त्र में आज हम आपको मिट्टी से बनी अन्य चीजों को रखने की सही दिशा के बारे में आचार्य इंदु प्रकाश से जानेंगे। साथ ही उन चीजों पर भी बात करेंगे कि उचित दिशा में इन चीजों को रखना क्यों जरूरी है।

मिट्टी की चीजें किस दिशा में रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार हर चीज को रखने के लिये एक उचित दिशा निर्धारित की गई है, जिससे उस दिशा को तो लाभ मिलता ही है। साथ ही उस घर, कार्यालय या अन्य जगह पर स्थित व्यक्ति को भी बहुत लाभ मिलता है। ऐसे ही मिट्टी की चीज़ों को रखने के लिये भी उचित दिशा का वर्णन किया गया है । वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी से बनी चीज़ों जैसे मिट्टी का कोई शो-पीस या मिट्टी के गमले या कोई अन्य चीज़ रखने के लिये सबसे उचित दिशा ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा को बताया गया है। 

Vastu Tips: घर में रखें पानी से भरा मिट्टी का मटका, परिवार पर बरसेगी वरूण देव की अपार कृपा

ईशान कोण में मिट्टी की चीजें क्यों रखनी चाहिए

चूंकि इस दिशा का संबध पृथ्वी तत्व से बताया गया है और पृथ्वी, यानि धरती, यानि मिट्टी अतः ईशान कोण में मिट्टी संबंधी चीज़ें रखने से बहुत फायदा मिलता है। तो, इन बातों का ध्यान रखते हुए ही मिट्टी के बर्तनों का सही प्लेसमेंट करें। ताकि, आपके जीवन में आप इन चीजों का लाभ देख सकें। वास्तु शास्त्रमें ये थी चर्चा मिट्टी से बनी अन्य चीज़ों को रखने की सही दिशा के बारे में। उम्मीद है आप भी इस वास्तु टिप्स को अपनाकर जरुर लाभ उठायेंगे। 

Vastu Tips: घर में मिट्टी का घड़ा रखने से मिलते हैं कई शुभ परिणाम, बस इन्हें रखें सही दिशा में

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)