1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर में रखें पानी से भरा मिट्टी का मटका, परिवार पर बरसेगी वरूण देव की अपार कृपा

Vastu Tips: घर में रखें पानी से भरा मिट्टी का मटका, परिवार पर बरसेगी वरूण देव की अपार कृपा

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 27, 2023 11:14 am IST,  Updated : Sep 27, 2023 11:14 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि घर में पानी से भरा मिट्टी का मटका रखने से क्या फायदे होते हैं।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FILE IMAGE

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे पानी से भरे मिट्टी के घड़े को रखने से मिलने वाले लाभ के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी से भरे मिट्टी के घड़े या मटके को रखने के लिए उत्तर दिशा को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। इससे आपको उत्तर दिशा से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इससे आपके ऊपर वरूण देव का आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही आपको किसी तरह का भय नहीं सताता यानि आपको किसी चीज से डर नहीं लगता है। आपको बता दें कि परिवार में इसका सबसे ज्यादा लाभ परिवार के मंझले बेटे को मिलता है। अगर स्वास्थ्य के संदर्भ में बात करें तो उत्तर दिशा में जल संबंधी चीजें रखने से हमारे शरीर में सबसे ज्यादा लाभ हमारे कानों को मिलता है। इससे हमारी सुनने की क्षमता मजबूत रहती है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक,  हर चीज को रखने के लिए क उचित दिशा निर्धारित की गई है, जिससे उस दिशा को तो लाभ मिलता ही है,साथ ही उस घर, कार्यालय या अन्य जगह पर स्थित व्यक्ति को भी बहुत लाभ मिलता है। ऐसे ही मिट्टी की चीजों को रखने के लिए भी उचित दिशा का वर्णन किया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी से बनी चीजों जैसे मिट्टी का कोई शो-पीस या मिट्टी के गमले या कोई अन्य चीज़ रखने के लिए सबसे उचित दिशा ईशान कोण, यानि उत्तर-पूर्व दिशा को बताया गया है। चूंकि इस दिशा का संबंध पृथ्वी तत्व से बताया गया है और पृथ्वी यानि धरती और मिट्टी अतः ईशान कोण में मिट्टी संबंधी चीजें रखने से बहुत फायदा मिलता है।

मिट्टी का मटका रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी से भरे मिट्टी के घड़े या मटके को रखने के लिए उत्तर दिशा को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। इससे आपको उत्तर दिशा से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इससे आपके ऊपर वरूण देव का आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही आपको किसी तरह का भय नहीं सताता, यानि आपको किसी चीज़ से डर नहीं लगता है।  उत्तर दिशा में जल संबंधी चीजें रखने से हमारे शरीर में सबसे ज्यादा लाभ हमारे कानों को मिलता है। इससे हमारी सुनने की क्षमता मजबूत रहती है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Pradosh Vrat 2023: आज है प्रदोष व्रत, जरूर करें शिवजी के ये उपाय, धन-संपत्ति और दांपत्य समेत तमाम परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Navratri 2023: इस दिन से शुरू हो रही है नवरात्रि, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और दुर्गापूजा की महत्वपूर्ण तिथियां

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म