1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Navratri 2023: इस दिन से शुरू हो रही है नवरात्रि, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और दुर्गापूजा की महत्वपूर्ण तिथियां

Navratri 2023: इस दिन से शुरू हो रही है नवरात्रि, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और दुर्गापूजा की महत्वपूर्ण तिथियां

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 26, 2023 06:06 pm IST,  Updated : Sep 26, 2023 06:51 pm IST

Navratri 2023 date and calendar: नवरात्रि में मां भगवती की उपासना करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है और घर-परिवार पर दुर्गा जी की कृपा सदैव बनी रहती है। तो आइए जानते हैं नवरात्रि कब से शुरू हो रहे हैं और किस दिन कौनसी देवी मां की पूजा होगी।

Navratri 2023- India TV Hindi
Navratri 2023 Image Source : INDIA TV

Navratri 2023 Date: शारदीय नवरात्रि का इतंजार हर देवी भक्तों को बड़े ही बेसब्री से रहता है। इस साल नवरात्रि शुरू होने में अब बस चंद दिन ही बाकी है। नवरात्र के पूरे 9 दिनों तक देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान देवी मां के मंदिरों से लेकर घरों तक में माता रानी की विधिपूर्वक उपासना की जाती है। चारों तरफ देवी मां के भजनों और जयकारों की गूंज सुनाई देती है। इसके अलावा नवरात्रि के पावन मौके पर  माता रानी की चौकी, जगराता, कन्या पूजा और गरबा का भी आयोजन किया जाता है। शारदीय नवरात्रि अश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि से नवमी तक रहती है। दशमी के दिन मां दुर्गा का विसर्जन किया जाता है।

नवरात्रि 2023 कब से शुरू हो रही है?

 हिंदू पंचांग के मुताबिक, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होगी, जो कि 24 अक्टूबर 2023 को समाप्त हो रही है। 24 अक्टूबर को ही दशहरा यानी विजय दशमी मनाई जाएगी। आपको बता दें कि कई बार नवरात्रि 9 की जगह 8 दिन की भी रहती है। 

नवरात्रि 2023 घट स्थापना शुभ मुहूर्त 

  • कलश स्थापना शुभ मुहूर्त प्रारंभ- 15 अक्टूबर 2023 को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से शुरू
  • कलश स्थापना शुभ मुहूर्त समापन- 15 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा 
  • शारदीय नवरात्रि 2023 आरंभ तिथि- 15 अक्टूबर 2023 

नवरात्रि 2023 कैलेंडर 

नवरात्रि 2023 तिथियां  दिन  देवी मां के 9 स्वरूपों के नाम
15 अक्टूबर 2023  पहला दिन  मां शैलपुत्री
16 अक्टूबर 2023 दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी
17 अक्टूबर 2023 तीसरा दिन मां चंद्रघंटा
18 अक्टूबर 2023 चौथा दिन मां कुष्मांडा
19 अक्टूबर 2023 पांचवा दिन मां स्कंदमाता (पंचमी)
20 अक्टूबर 2023 छठा दिन मां कात्यायनी (षष्ठी)
21 अक्टूबर 2023 सातवां दिन मां कालरात्रि (सप्तमी)
22 अक्टूबर 2023 आठवां दिन मां महागौरी (अष्टमी)
23 अक्टूबर 2023 नौंवा दिन मां सिद्धिदात्री (नवमी)
24 अक्टूबर 2023 दसवां दिन दशमी तिथि 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

Pitru Paksha 2023: इस दिन से शुरू हो रहे हैं पितृ पक्ष, ये हैं श्राद्ध की प्रमुख तिथियां, जानें इस दौरान क्या उपाय करना चाहिए?

हनुमान चालीसा की ये चौपाइयां हैं सबसे अधिक प्रभावशाली, पाठ करने से मिलती है बजरंबली की अपार कृपा

देवी-देवताओं की तस्वीर दान करनी चाहिए या नहीं? जान लें ये जरूरी बात, वरना जीवन हो जाएगा बर्बाद!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म