1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. देवी-देवताओं की तस्वीर दान करनी चाहिए या नहीं? जान लें ये जरूरी बात, वरना जीवन हो जाएगा बर्बाद!

देवी-देवताओं की तस्वीर दान करनी चाहिए या नहीं? जान लें ये जरूरी बात, वरना जीवन हो जाएगा बर्बाद!

 Written By: Chirag Bejan Daruwalla, Edited By: Sushma Kumari
 Published : Jul 31, 2023 01:28 pm IST,  Updated : Jul 31, 2023 01:28 pm IST

Vastu Tips: गिफ्ट लेना और देना दोनों का चलन काफी समय से चलता आ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत गिफ्ट देने से आपको काफी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

देवी-देवताओं की तस्वीर दान करनी चाहिए या नहीं?- India TV Hindi
देवी-देवताओं की तस्वीर दान करनी चाहिए या नहीं? Image Source : INDIA TV

Vastu Tips:  हिंदू धर्म में दान करना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। दान-पुण्य करने से ना सिर्फ भगवान का आशीर्वाद मिलता है बल्कि घर में सुख-शांति और बरकत भी आती है। ऐसा भी कहा जाता है कि मंदिर में दान करने से व्यक्ति की सात पीढ़ियों का कल्याण होता है। अगर दान या तोहफे की बात की जाए तो देवी-देवताओं की मूर्ति या फिर गणेश जी की मूर्ति आमतौर पर दी जाती है। फिर चाहें कोई शादी-ब्याह हो, पार्टी, बर्थडे हो या फिर कोई अन्य प्रोगाम। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी को देवी-देवताओं की मूर्ति गिफ्ट करनी चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं क्या कहता है वास्तु शास्त्र। 

भगवान की मूर्ति दान करनी चाहिए या नहीं?

अगर आपके आसपास कोई नया मंदिर बन रहा है तो आप देवी-देवताओं की मूर्तियां दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको भगवान का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही आपको अपनी कमाई का कुछ हिस्सा मंदिर निर्माण के लिए भी देना चाहिए। लेकिन भगवान की मूर्ति किसी व्यक्ति को दान नहीं कर सकते हैं। अगर हम किसी को उपहार या दान के रूप में किसी देवता की मूर्ति या तस्वीर देते हैं, तो इसका मतलब है कि हम देवता को अपने घर से दूर भेज रहे हैं। वहीं चांदी के सिक्के जिन पर देवी-देवताओं के चित्र बने हों, देना शुभ नहीं होता है।

ये 5 चीजें भी किसी को न करें गिफ्ट

  1. कैंची, चाकू, सुई धागा या फिर लोहे का कोई भी सामान किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे वास्तु दोष तो लगता ही है साथ ही आपसी मतभेद भी बढ़ते हैं। 
  2. भूलकर भी किसी को चमड़े का सामान गिफ्ट में न दें। वास्तु के अनुसार जूते, चप्पल, बेल्ट, पर्स इत्यादि गिफ्ट करना शुभ नहीं माना जाता है।
  3. कभी भी किसी को गिफ्ट में परफ्यूम या फिर तेल गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। ये भी अशुभ माना जाता है।
  4. वास्तु कहता है कि कभी भी किसी को मनी प्लांट का पौधा दान में नहीं देना चाहिए। क्योंकि ऐसा करके आप अपने घर की दौलत सामने वाले को दे देते हैं। जिससे आप गरीब बन सकते हैं। 
  5. वास्तु के अनुसार कभी भी किसी को घड़ी गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करके आप अपना समय सामने वाले को देते हैं, अगर समय अच्छा चल रहा है तो आपका अच्छा समय सामने वाले के पास चला जाएगा और आपका बुरा समय शुरू हो जाएगा। 

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

रात में सोने से पहले शीशा देखने की आदत उड़ा सकती है आपकी नींद, तुरंत इन नियमों का करें पालन

माथा कब टेकना चाहिए, पूजा के पहले या बाद में? जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

क्या आप भी टूटा हुआ सामान का करते हैं इस्तेमाल? हो जाएं सावधान, वरना हमेशा के लिए हो जाएंगे कंगाल!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म