Bhasha
Published : Feb 20, 2021 04:20 pm IST, Updated : Feb 20, 2021 04:20 pm IST
मनी का तीन साल का कार्यकाल इस साल सितंबर में खत्म हो जायेगा लेकिन उन्होंने लाहौर में पत्रकारों से कहा कि वह इसमें विस्तार के लिये तैयार हैं।
Image Source : GETTY IMAGESEhsan Mani wants to continue as PCB chairman
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री और बोर्ड के मुख्य संरक्षक इमरान खान यदि उनका कार्यकाल बढाते हैं तो वह इस पद पर बने रहने के लिये तैयार हैं।
आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष मनी ने कहा ,‘‘मैने कभी यह पद नहीं मांगा था और ना ही प्रधानमंत्री से इस बारे में बात की। उन्होंने मुझे जिम्मेदारी दी और मैने इसे निभाने की सर्वश्रेष्ठ कोशिश की।’’
उन्होंने कहा ,‘‘हमारे सीईओ वसीम खान को इसका श्रेय जाता है कि कोरोना महामारी के बावजूद वह पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी करा सके। मैं चाहूंगा कि उनका कार्यकाल तीन साल के लिये बढाया जाये।’’