हरमनप्रीत कौर ने दी कोविड-19 को मात, ट्वीट कर दी जानकारी
हरमनप्रीत कौर ने दी कोविड-19 को मात, ट्वीट कर दी जानकारी
Bhasha
Published : Apr 16, 2021 04:45 pm IST, Updated : Apr 16, 2021 04:45 pm IST
हरमनप्रीत कौर ने शुक्रवार को बताया कि वह कोराना वायरस संक्रमण से उबर गयी हैं। हरमनप्रीत ने 30 मार्च को जांच में कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।
Image Source : GETTY IMAGESHarmanpreet Kaur beats Covid-19, tweeted information
नई दिल्ली। भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शुक्रवार को बताया कि वह कोराना वायरस संक्रमण से उबर गयी हैं। हरमनप्रीत ने 30 मार्च को जांच में कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आप सभी को यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि जांच में नेगेटिव आयी हूं और मैं बेहतर महसूस कर रही हूं। आप सभी को मेरा एकमात्र संदेश है कि अपना ख्याल रखे और अतिरिक्त सावधानी बरतें। यह वायरस खतरनाक है। अधिकारियों द्वारा लागू किये गये सभी प्रोटोकॉल का पालन करें। जो इससे लड़ाई लड़ रहे हैं मैं उनके लिए हिम्मत की कामना करती हूं।’’
हरमन हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की हिस्सा रही थी। हालांकि वनडे सीरीज में चोटिल होने के बाद वह टी-20 मुकाबलों से बाहर हो गईं थी। इस दौरान टीम के सभी खिलाड़ियों की लगातार कोरोना की जांच की जा रही थी और सबके निगेटिव आए थे।
ऐसे में कहा जा रहा था कि सीरीज खत्म होने के बाद हरमनप्रीत कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं थीं।