1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हनुमा विहारी का इंग्लिश काउंटी में निराशाजनक डेब्यू, ब्रॉड ने डक पर किया आउट

हनुमा विहारी का इंग्लिश काउंटी में निराशाजनक डेब्यू, ब्रॉड ने डक पर किया आउट

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 16, 2021 03:41 pm IST,  Updated : Apr 16, 2021 03:41 pm IST

भारत के टेस्ट विशेषज्ञ हनुमा विहारी का वारविकशर की ओर से इंग्लिश काउंटी पदार्पण निराशाजनक रहा जब वह नाटिंघमशर के खिलाफ खाता खोलने में भी नाकाम रहे। 

हनुमा विहारी का...- India TV Hindi
हनुमा विहारी का इंग्लिश काउंटी में निराशाजनक डेब्यू, ब्रॉड ने डक पर किया आउट Image Source : GETTY

नाटिंघम। भारत के टेस्ट विशेषज्ञ हनुमा विहारी का वारविकशर की ओर से इंग्लिश काउंटी पदार्पण निराशाजनक रहा जब वह यहां नाटिंघमशर के खिलाफ खाता खोलने में भी नाकाम रहे। बर्मिंघम स्थित काउंटी की ओर से कम से कम तीन मैच खेलने के तैयारी कर रहे विहारी को 40 मिनट क्रीज पर बिताने के दौरान इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ काफी जूझना पड़ा।

नाटिंघमशर के 88 ओवर में 273 रन पर आउट होने के बाद विहारी को वारविकशर की पहली पारी के दूसरे ओवर में क्रीज पर आने का मौका मिला लेकिन वह खाता भी नहीं खोल पाए। क्षेत्ररक्षण के दौरान विहारी ने एक ओवर किया और 11 रन दिए। उन्होंने अपने कप्तान विल रोड्स की गेंद पर स्टीवन मुलानी का कैच भी लपका।

ट्रेंटब्रिज पर बल्लेबाजी के दौरान हालांकि विहारी ब्रॉड और जैक चैपल के सामने बिलकुल भी सहज नहीं दिखे। वह 22 गेंद तक जूझने के बाद ब्रॉड की गेंद पर हसीब हामिद को कैच देकर पवेलियन लौटे। वारविकशर ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 24 रन बनाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल