1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैन कम होने के बावजूद ओलंपिक में नहीं भाग ले पाएंगे चैम्पियन फर्राटा रेसर कोलमैन

बैन कम होने के बावजूद ओलंपिक में नहीं भाग ले पाएंगे चैम्पियन फर्राटा रेसर कोलमैन

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 16, 2021 04:22 pm IST,  Updated : Apr 16, 2021 04:22 pm IST

खेल पंचाट (कैस) ने हालांकि 100 मीटर विश्व चैंपियन कोलमैन के प्रतिबंध को दो साल से घटाकर 18 महीने का कर दिया।

Christian Coleman- India TV Hindi
Christian Coleman Image Source : GETTY

लुसोन (स्विट्जरलैंड)| अमेरिका के सौ मीटर के विश्व चैंपियन फर्राटा धावक क्रिस्टियन कोलमैन तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले पाएंगे क्योंकि डोप परीक्षण नहीं देने के कारण लगे प्रतिबंध को हटाने को लेकर उनकी अपील को शुक्रवार को नकार दिया गया। 

खेल पंचाट (कैस) ने हालांकि 100 मीटर विश्व चैंपियन कोलमैन के प्रतिबंध को दो साल से घटाकर 18 महीने का कर दिया लेकिन यह प्रतिबंध नवंबर में खत्म होगा जबकि ओलंपिक इससे तीन महीने पहले ही हो जाएंगे। 

तीन जजों के पैनल ने कहा कि इन हालात में 18 महीने की सजा उचित होगी लेकिन एक साल के समय में तीन बार परीक्षण के लिए नहीं पहुंचने के दौरान एक बार पूरी तरह से कोलमैन की गलती नहीं थी।

कोलमैन पर ट्रैक एवं फील्ड की इंटीग्रिटी यूनिट ने दो साल का प्रतिबंध लगाया था जिसे इस अमेरिकी धावक ने चुनौती दी थी। 

कोलमैन ने हालांकि 2022 के पूरे सत्र में हिस्सा लेने की स्वीकृति होगी जिसमें विश्व चैंपियनशिप भी शामिल है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल