A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS : बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान दी जाएगी डीन जोंस को श्रृद्धांजलि

IND vs AUS : बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान दी जाएगी डीन जोंस को श्रृद्धांजलि

भारत और आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों के बीच शनिवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मरहूम डीन जोंस को श्रृद्धांजलि दी जाएगी।

IND vs AUS: Tribute to Dean Jones will be given during Boxing Day Test- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES IND vs AUS: Tribute to Dean Jones will be given during Boxing Day Test

मेलबर्न। भारत और आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों के बीच शनिवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मरहूम डीन जोंस को श्रृद्धांजलि दी जाएगी। मेलबर्न क्रिकेट मैदान जोंस का घरेलू मैदान रहा है और इसी कारण सीए ने विशेष तौर पर जोंस को याद करने का फैसला किया है, जिनकी 24 सितम्बर को मुम्बई में मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : सीरीज का अंत अगर डे-नाइट टेस्ट से होता तो भारत को फायदा होता : सचिन तेंदुलकर

मैच के दौरान सीटों के एक बे को उस बैनर से ढका जाएगा, जिस पर जोंस की याद में नारा लिखा होगा। यह बैनर पूरे मैच के दौरान स्टैंड्स में रहेगा।

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत को खड़ा होगा रनों का पहाड़, ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान ने दी सलाह

जोंस ने आस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट मैच और 164 वनडे मैच खेले थे। जोंस ने कुल 9600 इंटरनेशनल रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें - हार्दिक पांड्या बने संटा क्लॉस, बेटे और पत्नी संग कुछ इस अंदाज में मनाया क्रिसमस, देखें तस्वीरें

जोंस को भारत से प्यार था और भारत में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। जोंस उस टीवी कमेंटरी टीम का हिस्सा थे, जिसे यूएई में आयोजित आईपीएल-13 के दौरान मैच पर होने वाली विशेष प्रस्तुती देनी थी।

Latest Cricket News