Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS : बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत को खड़ा होगा रनों का पहाड़, ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान ने दी सलाह

IND vs AUS : बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत को खड़ा होगा रनों का पहाड़, ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान ने दी सलाह

Reported by: Bhasha Published : Dec 25, 2020 09:11 pm IST, Updated : Dec 25, 2020 09:11 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर का मानना है कि एडिलेड में मिली हार की शर्मिंदगी के बाद भारत के पास वापसी का सर्वश्रेष्ठ रास्ता यही है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट में रनों का पहाड़ खड़ा करे। 

IND vs AUS: India will stand a mountain of runs in Boxing Day Test, former Australian captain advise- India TV Hindi
Image Source : GETTY IND vs AUS: India will stand a mountain of runs in Boxing Day Test, former Australian captain advised 

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर का मानना है कि एडिलेड में मिली हार की शर्मिंदगी के बाद भारत के पास वापसी का सर्वश्रेष्ठ रास्ता यही है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट में रनों का पहाड़ खड़ा करे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में भारत को उसके न्यूनतम टेस्ट स्कोर 36 रन पर समेटने के बाद आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। 

ये भी पढ़ें - हार्दिक पांड्या बने संटा क्लॉस, बेटे और पत्नी संग कुछ इस अंदाज में मनाया क्रिसमस, देखें तस्वीरें

टेलर ने ‘वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोटर्स’ से कहा,‘‘भारत के पास सर्वश्रेष्ठ मौका यही है कि वह ढेर सारे रन बनाये ।विराट कोहली के जाने से बल्लेबाजी और कप्तानी में खालीपन आ गया है लेकिन उनके पास चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी हैं।’’ 

ये भी पढ़ें - इस पूर्व खिलाड़ी से तंग आकर मोहम्मद आमिर ने लिया अचाकन संन्यास, इंजमाम उल हक ने बताया नाम

उन्होंने कहा,‘‘अगर भारत ने अच्छे रन बनाये तो उनके पास ऐसे गेंदबाज हैं जो दस विकेट ले सकते हैं। बल्लेबाज अपना काम कर गए तो गेंदबाज अपना काम करने में माहिर हैं ही।’’ 

ये भी पढ़ें - इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज जॉन इडरिच का 83 साल की उम्र में हुआ निधन

टेलर ने यह भी कहा कि एक दिन के खराब प्रदर्शन से पूरे दौरे का आकलन नहीं किया जा सकता। 

उन्होंने कहा,‘‘भारत एक खराब पारी से पूरे दौरे का आकलन करने नहीं दे सकता। एडिलेड में भी पहले दो दिन उनका प्रदर्शन शानदार था लेकिन तीसरे दिन मैच उनके हाथ से निकल गया। मुझे लगता है कि मेलबर्न में पहला दिन भारत की वापसी के लिये काफी अहम होगा।’’

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement