1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज जॉन इडरिच का 83 साल की उम्र में हुआ निधन

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज जॉन इडरिच का 83 साल की उम्र में हुआ निधन

 Reported By: IANS
 Published : Dec 25, 2020 06:16 pm IST,  Updated : Dec 25, 2020 06:16 pm IST

बाएं हाथ के बल्लेबाज इडरिच ने अपने 77 टेस्ट मैचों के करियर में इंग्लैंड के लिए 5000 से अधिक रन बनाए थे। 1963 से 1976 के बीच वह इंग्लैंड के लिए खेले थे।

Former England Test batsman John Edrich died at the age of 83- India TV Hindi
Former England Test batsman John Edrich died at the age of 83 Image Source : ECB.CO.UK

लंदन। इंग्लैंड पूर्व टेस्ट बल्लेबाज जॉन इडरिच का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

बाएं हाथ के बल्लेबाज इडरिच ने अपने 77 टेस्ट मैचों के करियर में इंग्लैंड के लिए 5000 से अधिक रन बनाए थे। 1963 से 1976 के बीच वह इंग्लैंड के लिए खेले थे।

एक टेस्ट में इडरिच इंग्लैंड के कप्तान भी थे। इडरिच वनडे इतिहास के पहले मैच का हिस्सा थे और उनके नाम से इस फॉरमेट का पहला चौका जड़ने का रिकार्ड है।

सरे के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने वाले इडरिच ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 39 हजार से अधिक रन बनाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल