1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय मूल के क्रिकेटर तिमिल कौशिक को मिली अमेरिका की नागरिकता

भारतीय मूल के क्रिकेटर तिमिल कौशिक को मिली अमेरिका की नागरिकता

तिमिल कौशिक अमेरिका के लिये अभी तक क्रिकेट जरुर खेल रहे थे। लेकिन अभी तक वो सिर्फ तीन में से एक कोटे पर क्रिकेट खेलते थे। जो कि उन लोगों के लिए होता है जो गैर नागरिक होते है

timil kaushik- India TV Hindi
timil kaushik

लास एंजीलिस: तिमिल कौशिक अमेरिका के लिये अभी तक क्रिकेट जरुर खेल रहे थे। लेकिन अभी तक वो सिर्फ तीन में से एक कोटे पर क्रिकेट खेलते थे। जो कि उन लोगों के लिए होता है जो गैर नागरिक होते है, लेकिन अब उनकी ये डगर आसान हो गई है। भारतीय मूल के सदस्य तिमिल कौशिक पटेल ने अमेरिकी की नागरिकता ले ली है। ताकि बतौर क्रिकेटर उनकी संभावनायें बढ सकें। 

कैलिफोर्निया के 33 वर्षीय पटेल ने कल यहां 100 देशों के 3800 आव्रजकों के साथ नागरिकता ली। अब अमेरिकी नागरिक बनने से वह जगह पक्की कर सकेंगे और युगांडा के खिलाफ अगले महीने होने वाले टूर्नामेंट में भी खेलने की संभावना बढी है। टीम के उपकप्तान पटेल ने कहा , इससे हमें खिलाडि़यों को चुनने और मजबूत टीम बनाने के अवसर मिलेंगे। 

Latest Cricket News