एंटिगा: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार से तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला शुरु हो रही है। पहला टेस्ट मैच शुक्रवार को साबीना पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसे लेकर वेस्टइंडीज टीम ने पहले मैच के लिए केरन पावेल को टीम में जगह दी है। पावेल तीन साल के अंतराल के बाद टीम में लौट रहे है। पावेल के अलावा विशाल सिंह, शिमरोन हेटमयेर को भी 13 सदस्यीय टीम में चुना गया है। इन दोनों को पहली बार वेस्टइंडीज टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
- जीत के बाद युसुफ ने कहा, 'योजना लागू करने में हुए सफल'
- भुवनेश्वर ही रोक सकते थे मनन की तूफानी बल्लेबाजी: डेविड वार्नर
- IPL10: आज देगें बेंगलोर के चैलेंजर्स गुजरात के लायंस को टक्कर
वेस्टइंडीज ने पिछले साल अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेली थी। उस श्रृंखला का हिस्सा रहे मार्लन सैमुअल्स, डारेन ब्रावो और लियोन जॉनसन को टीम में नहीं चुना गया है। एक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में वेस्टइंडीज के मुख्य चयनकर्ता कार्टनी ब्राउन के हवाले से लिखा है, "हम पावेल को टीम में एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर शामिल करके खुश हैं। देश में सलामी बल्लेबाजों की कमी के कारण समिति ने सोचा की उन्हें टीम-ए कार्यक्रम के जरिए मदद करने की जरूरत है ताकि इस अंतर की भरपाई की जा सके।"
पावेल ने अपने देश के लिए आखिरी टेस्ट 2014 में खेला था। इसके बाद कुछ दिनों के लिए क्रिकेट छोड़ दिया था और अमेरिका में बेसबॉल खेलने लगे थे। उन्होंने पिछले साल कैरेबियन प्रीमियर लीग से वेस्टइंडीज के घरेलू सत्र में वापसी की। इसके बाद वह रीजनल सुपर-50 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे।
टीम: जेसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशू, जर्मेन ब्लैकवुड, क्रेग ब्राथवेट, रोस्टन चेस, मिग्युएल कमिंस, शेन डॉवरिच (विकेटकीपर), शेनन गाब्रिएल, शिमरोन हेटमयेर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, केरन पावेल, विशाल सिंह।