1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जीत के बाद युसुफ ने कहा, 'योजना लागू करने में हुए सफल'

जीत के बाद युसुफ ने कहा, 'योजना लागू करने में हुए सफल'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 18, 2017 02:33 pm IST,  Updated : Apr 18, 2017 02:58 pm IST

कोलकाता नाइट राइर्डस ने सोमवार को फिरोजशाह कोटला में खेले गए मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को चार विकेट से शिकस्त दे दी। तो वही युसुफ पठान और मनीष पांडे ने शतकीय साझेदारी कर कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में अहम भूमिका निभाई।

yusuf pathan- India TV Hindi
yusuf pathan

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइर्डस ने सोमवार को फिरोजशाह कोटला में खेले गए मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को चार विकेट से शिकस्त दे दी। तो वही युसुफ पठान और मनीष पांडे ने शतकीय साझेदारी कर कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में अहम भूमिका निभाई। तो वही अब युसुफ पठान का कहना है कि उनकी टीम इस मैच में अपनी योजना लागू कर पाने में सफल रही।

ये भी पढ़े:

आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर युसुफ के हवाले से कहा गया है कि उनकी योजना हर ओवर में साइड बदलकर रन बनाने और एक चौका या छक्का लगाने की थी। इस योजना को लागू कर वह खराब शुरुआत के बावजूद जीत हासिल कर पाने में सफल रहे।

युसुफ ने कहा, "हम दिल्ली के गेंदबाजों और कप्तान जहीर खान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे, ताकि वे गलती करें। गेंदबाज आक्रामक हो गए थे और मैं इसका आनंद ले रहा था। वे मुझे आउट करने के लक्ष्य से आक्रामक गेंदबाजी करते हैं और यह एक अच्छी प्रतिस्पर्धा बनाती है।"

इस मैच में युसुफ ने 59 रन बनाए, वहीं उनके साथ शतकीय साझेदारी करने वाले बल्लेबाज मनीष ने 69 रनों की पारी खेली। उनकी तारीफ करते हुए युसुफ ने कहा, "हमने एक-दूसरे से कहा था कि हम अपने हिसाब से ही बल्लेबाजी करेंगे न कि दिल्ली की फील्डिंग योजनाओं के अनुसार।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल