यूएई के साथ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हुए आयरलैंड के पेसर डेविड डेलाने
यूएई के साथ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हुए आयरलैंड के पेसर डेविड डेलाने
IANS
Published : Jan 07, 2021 10:38 pm IST, Updated : Jan 07, 2021 10:38 pm IST
आयरलैंड के पेसर डेविड डेनाले यूएई के साथ होने वाले चार मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह सीरीज शुक्रवार से शुरू हो रही है। क्रिकेट आयरलैंड ने इसकी पुष्टि की है।
Image Source : TWITTER/@ICCIreland paceman David Delany ruled out of ODI series with UAE
अबू धाबी। आयरलैंड के पेसर डेविड डेनाले यूएई के साथ होने वाले चार मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह सीरीज शुक्रवार से शुरू हो रही है। क्रिकेट आयरलैंड ने इसकी पुष्टि की है।
डेनाले ने घुटने में दर्द की शिकायत की थी। सोमवार को टीम प्रबंधन को इस चोट के बारे में बताया गया था जबकि डेनाले को स्वदेश भेजने का फैसला बुधवार को लिया गया।
क्रिकेट आयरलैंड ने कहा है कि सोमवार को अभ्यास के दौरान डेलाने ने बाएं घुटने में दर्द की शिकायत की। इससे पहले भी उनका घुटना चोटिल हुआ है और इसी को देखते हुए उन्हें स्वदेश भेजने और विस्तृत जांच कराने को कहा गया है।