विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा की कप्तानी करेंगे पांड्या, बोर्ड ने लिया फैसला
विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा की कप्तानी करेंगे पांड्या, बोर्ड ने लिया फैसला
Bhasha
Published : Feb 10, 2021 04:58 pm IST, Updated : Feb 10, 2021 04:58 pm IST
बड़ौदा क्रिकेट संघ के सचिव अजीत लेले ने बुधवार को पीटीआई से इसे साझा किया। टीम में सलामी बल्लेबाज केदार देवधर शामिल हैं जिन्हें उप कप्तान बनाया गया है।
Image Source : TWITTER/@HARDIKPANDYA7Krunal Pandya to captain Baroda in Vijay Hazare Trophy, Board decides
वड़ोदरा। भारतीय आल राउंडर कृणाल पंड्या 20 फरवरी से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्राफी में बड़ौदा टीम की अगुआई करेंगे। कृणाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में शुरू में बड़ौदा का नेतृत्व किया था लेकिन उन्हें पिता के निधन के कारण टूर्नामेंट के बायो-बबल के बीच से ही जाना पड़ा था। बड़ौदा ने घरेलू 50 ओवर चैम्पियनशिप के लिये 22 सदस्यीय टीम का चयन किया है।
बड़ौदा क्रिकेट संघ के सचिव अजीत लेले ने बुधवार को पीटीआई से इसे साझा किया। टीम में सलामी बल्लेबाज केदार देवधर शामिल हैं जिन्हें उप कप्तान बनाया गया है।
टीम में बल्लेबाज विष्णु सोलंकी, अभिमन्यु सिंह राजपूत और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज स्मिट पटेल के साथ हरफनमौला बाबासफी पठान मौजूद हैं। गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई अनुभवी अतीत सेठ और लुकमान मेरीवाला करेंगे जिसमें निनाद रथवा, कार्तिक ककडे और भार्गव भट्ट की स्पिन तिकड़ी शामिल है।
बड़ौदा को एलीट ग्रुप ए में गुजरात, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, त्रिपुरा और गोवा के साथ रखा गया है। बड़ौदा अपने मैच सूरत में खेलेगा।