A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एकदिवसीय मैच में लंकाशायर के बल्लेबाज ने बनाए 350 रन

एकदिवसीय मैच में लंकाशायर के बल्लेबाज ने बनाए 350 रन

लंदन: काउंटी क्लब लंकाशायर के युवा हरफनमौला खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन ने रविवार को एक क्लब चैम्पियनशिप मैच में 350 रनों की पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। लियाम ने नांटविच टाउन के लिए काल्डी के

एकदिवसीय मैच में...- India TV Hindi
एकदिवसीय मैच में लंकाशायर के बल्लेबाज ने बनाए 350 रन

लंदन: काउंटी क्लब लंकाशायर के युवा हरफनमौला खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन ने रविवार को एक क्लब चैम्पियनशिप मैच में 350 रनों की पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। लियाम ने नांटविच टाउन के लिए काल्डी के खिलाफ खेलते हुए ईसीबी नेशनल क्लब चैम्पियनशिप मैच में 138 गेंदों पर 34 चौके और 27 छक्के लगाए। उन्होंने चौकों और छक्कों से ही 298 रन बना दिए।

यह एकदिवसीय क्रिकेट में किसी बल्लेबाज की अब तक की सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले भारत के निलेश सुरेंद्रन ने हैदराबाद में एक क्लब टीम के लिए खेलते हुए 334 रनों की पारी खेली थी।

लियाम ने 200 रन सिर्फ 37 गेंदों पर पूरे किए और 300 रनों तक 123 गेंदों पर 31 चौकों और 22 छक्कों की मदद से पहुंचे।

भारत के रोहित शर्मा के नाम एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी का रिकार्ड है। रोहित ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे।

Latest Cricket News