‘इंडिया’ के कैप्टन के रूप में अपना आखिरी मैच खेलने को तैयार धोनी
पिछले करीब एक दशक तक भारत की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के बाद जब महेंद्र सिंह धोनी मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ पहला प्रैक्टिस मैच खेलेंगे और भारत ए टीम की अगुवाई करेंगे तो अंतिम बार टीम के खिलाड़ियों की सूची में उनके नाम के आगे कप्तान लिखा होगा।

मुंबई: पिछले करीब एक दशक तक भारत की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के बाद जब महेंद्र सिंह धोनी मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ पहला प्रैक्टिस मैच खेलेंगे और भारत ए टीम की अगुवाई करेंगे तो अंतिम बार टीम के खिलाड़ियों की सूची में उनके नाम के आगे कप्तान लिखा होगा। उनके बाद जिस खिलाड़ी पर नजरें होंगी, वह वापसी करने वाले युवराज सिंह होंगे जिनके चैम्पियंस ट्राफी के दौरान विराट कोहली की टीम में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी सर्जरी के बाद वापसी कर रहे हैं और इंग्लैंड में उनकी गेंदबाजी काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है लेकिन ऐसा तभी होगा जब वह अगले 5 महीने तक फिट रहें। युवराज अपनी शादी के कारण डेढ़ महीने से क्रिकेट से बाहर ही चल रहे थे जिससे वह भी जरूरी प्रैक्टिस कर पाएंगे। शिखर धवन के लिए यह अहम होगा जो अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण बाहर थे और वह जितने रणजी मैचों में खेले थे, उसमें अच्छा नहीं कर पाए थे। लेकिन सभी के लिए आकर्षण का केंद्र निश्चित रूप से महेंद्र सिंह धोनी ही होंगे। प्रैक्टिस मैच में इमोशनल मुकाबले कभी-कभार ही होते हैं और धोनी इमोशंस नहीं दिखाते लेकिन यह तब स्पेशल हो जाता है जब विराट कोहली कहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी के नाम का जिक्र करते हुए उनके दिमाग में एक ही बात आती है और वह है कप्तान। इसलिए यह मौका यादगार होगा जब धोनी इयॉन मोर्गन की इंग्लैंड के खिलाफ कुछ सीनियर टीम के खिलाड़ियों की अगुवाई करेंगे।
इन्हें भी पढ़ें:
- धोनी ने कई बार मुझे टीम से बाहर होने से बचाया: विराट कोहली
- भावुक कोहली ने कहा, आप हमेशा मेरे कैप्टन रहेंगे धोनी भाई
- इस अंधविश्वास के चलते धोनी ने बढ़ाए थे अपने बाल
इंग्लैंड की टीम छोटे फॉर्मैट में पिछले कुछ वर्षों में बेहतर रही है। धोनी ने अक्टूबर में खत्म हुई न्यूजीलैंड सीरीज के बाद 70 दिन से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है, जिससे यह उनके लिए अच्छा प्रैक्टिस होगा। वनडे स्पेशलिस्ट इयॉन मोर्गन की अगुवाई में इंग्लैंड ने क्रिसमस और नए साल का ब्रेक समाप्त कर भारत लौटने के बाद रविवार को मुंबई के ब्रैबोर्न स्टेडियम में अपनी पहली नेट प्रैक्टिस की। विराट कोहली की भारतीय टीम से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-4 से हारने के बाद अब टीम 3 वनडे की सीरीज में भाग लेगी। मोर्गन की अगुवाई में खेलने के लिए टेस्ट टीम के 9 सदस्य वापस यहां लौटे हैं। मोर्गन इस हारने वाली टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थे जो एलिस्टर कुक की अगुवाई में खेली थी जबकि कुक वनडे और टी20 में नहीं खेलेंगे। रूट के 12 जनवरी को यहां टीम से जुड़ने की उम्मीद है जो निजी कारणों से स्वदेश रूक गए थे।
इन्हें भी पढ़ें:
- यदि धोनी संन्यास ले लेते तो मैं धरने पर बैठ जाता: सुनील गावस्कर
- महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी कप्तानी, अब शुरू होगा 'विराट' युग
- जानें माही के जीवन से जुड़ी 10 रोचक बातें
इंग्लैंड की टीम इसी दिन अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली भारत ए के खिलाफ दूसरा प्रैक्टिस मैच खेलेगी। दौरा करने वाली टीम के एक सूत्र ने प्रैक्टिस सेशन के बाद कहा, ‘रूट गुरुवार को टीम से जुड़ेंगे और 15 जनवरी को पुणे में होने वाले पहले वनडे के लिए टीम के साथ यात्रा करेंगे। अगर उन्हें चुना गया तो वह निश्चित रूप से उस मैच में खेलना चाहेंगे। 3 वनडे मैच पुणे (15 जनवरी), कटक (19 जनवरी) और कोलकाता (22 जनवरी) को होंगे। इनके बाद 3 टी20 मैच कानपुर (26 जनवरी), नागपुर (29 जनवरी) और बेंगलुरू (एक फरवरी) को खेले जाएंगे। मोर्गन टीम के उन 4 खिलाडि़यों में से एक हैं जो यहां आने से पहले ऑस्ट्रेलिया में टी20 बिग बैश खेलने में व्यस्त थे। इनमें अन्य डेविड विली, जेसन रॉय और सैम बिलिंग्स शामिल हैं। एलेक्स हेल्स और लियाम प्लंकेट भारत से हारने वाली टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थे। भारत ए ने रविवार दोपहर का प्रैक्टिस सेशन रद्द कर दिया और टीम सोमवार शाम को प्रैक्टिस करेगी।
इंग्लैंड की वनडे टीम इस प्रकार है: इयॉन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, जेक बॉल, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, लियाम डासन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली और क्रिस वोक्स।
इंग्लैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैचों की भारत ए टीम इस प्रकार हैं:
पहले मैच के लिए (10 जनवरी): शिखर धवन, मनदीप सिंह, अंबाती रायुडू, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चाहल, आशीष नेहरा, मोहित शर्मा, सिद्धार्थ कौल।
दूसरे मैच के लिए (12 जनवरी): ऋषभ पंत, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुरेश रैना, दीपक हुड्डा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शेल्डन जैक्सन, विजय शंकर, शाहबाज नदीम, परवेज रसूल, विनय कुमार, प्रदीप सांगवान, अशोक डिंडा।