'गांगुली की हालत स्थिर है', दूसरी एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल ने दिया बयान
'गांगुली की हालत स्थिर है', दूसरी एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल ने दिया बयान
IANS
Published : Jan 28, 2021 08:37 pm IST, Updated : Jan 28, 2021 08:37 pm IST
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की गुरुवार को सफल एंजियोप्लास्टी की गई और इसके बाद उनकी हालत स्थि है।
Image Source : GETTY IMAGES'Sourav Ganguly's condition stable', the hospital said after the second angioplasty
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की गुरुवार को सफल एंजियोप्लास्टी की गई और इसके बाद उनकी हालत स्थि है। अपोलो अस्पताल ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। मंगलवार रात बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद गांगुली को बुधवार को अपोलो अस्पताल ले जाया गया था।
अस्पताल ने अपने बयान में कहा, डॉ. आफताब खान और उनकी टीम में शामिल डॉ. अश्विन मेहता, डॉ. देवी शेट्टी, अजीत देसाई, डॉ. सरोज मोंडल और सप्तर्षि बसु ने 28 जनवरी, 2021 को कोलकाता के अपोलो ग्लेनेगल्स अस्पताल में सौरव गांगुली का सफलतापूर्वक एंजियोप्लास्टी किया और दो स्टेंट लगाए गए। गांगुली की हालत स्थिर है और इस पर नजर रखी जा रही है।
भारत के पूर्व कप्तान को इस महीने की शुरूआत में अपने निजी जिम में वर्कआउट करने के दौरान ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा था और उन्हें दो जनवरी को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।