1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चिली दौरे पर अजेय रही भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम स्वदेश लौटी

चिली दौरे पर अजेय रही भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम स्वदेश लौटी

 Reported By: IANS
 Published : Jan 28, 2021 07:38 pm IST,  Updated : Jan 28, 2021 07:38 pm IST

भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम चिली के सफल दौरे के बाद बुधवार को स्वदेश लौटी।

चिली दौरे पर अजेय रही...- India TV Hindi
चिली दौरे पर अजेय रही भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम स्वदेश लौटी Image Source : HOCKEY INDIA

नई दिल्ली| भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम चिली के सफल दौरे के बाद बुधवार को स्वदेश लौटी। भारतीय टीम इस दौरे पर अजेय रही। टीम ने छह मैचों की सीरीज के पांच मैच जीते जबकि एक मैच ड्रॉ रहा।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टीम के साथ उतरने पर कप्तान सुमन देवी थूदम ने कहा, हम महामारी के बाद प्रतिस्पर्धी हॉकी को फिर से शुरू करने का अवसर पाकर बहुत खुश हैं। यह सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के लिए एक बहुत अच्छा अनुभव था और इससे हमें एक बड़ा आत्मविश्वास मिला है क्योंकि नया साल हमारे लिए काफी अहम है।

घर खरीदने के लिए कन्फ्यूज पंत ने फैन्स से पूछा सवाल तो फिर सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

टीम अब दो सप्ताह के ब्रेक पर जा रही है जिसके बाद वह एशिया कप के लिए अपनी तैयारी शुरू करेगी। एशिया कप अप्रैल में होने वाला है। सुमन ने कहा, हम निश्चित रूप से जूनियर महिला एशिया कप और एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप दोनों पर में अच्छा करना चाहते हैं और ब्रेक के बाद इन्हीं आयोजनों को ध्यान में रखते हुए तैयारी शुरू करेंगी।

भारत ने चिली जूनियर महिला टीम के खिलाफ दो मैच खेलकर दौरे की शुरूआत की थी। दोनों क्रमश: 5-3 और 4-2 के स्कोर के साथ भारत के पक्ष में रहे। इसके बाद चिली की सीनियर टीम के खिलाफ भारत ने क्रमश: 3-2, 2-0 और 2-1 से जीत हासिल की और दोनों टीमों टीमों के बीच खेला गया अंतिम मैच 2-2 से ड्रा रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल