इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी की तरफ से बेन स्टोक्स का न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बीच में रिटायरमेंट के ऐलान का वीडियो चौथे दिन के खेल के दौरान रिलीज करने के मामले में लेटर भेजा है। बेन स्टोक्स ने नॉटिंघम के स्टेडियम में खेले गए कीवी टीम के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन के खेल की शुरुआत होने से ठीक पहले अपने रिटायरमेंट की जानकारी ड्रेसिंग रूम में साथी खिलाड़ियों को दी थी। ईसीबी ने इस बातचीत का पूरा वीडियो रिकॉर्ड करने के साथ उसे ब्रॉडकास्टर के साथ भी शेयर किया। चौथे दिन के खेल के दूसरे सेशन का खेल खत्म होने से ठीक पहले स्टोक्स की रिटायरमेंट लेने की खबर को सार्वजनिक किया गया जिसमें उनका ये वीडियो भी चलाया गया। इसी को लेकर ICC ने अब ईसीबी को जो लेटर भेजा है उसमें उनके अनुसार फुटेज पब्लिश करना इंटरनेशनल मैचों में खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के एरिया (PMOA) के लिए तय मानकों का उल्लंघन है।
PMOA में शूट किए गए किसी भी फुटेज में ऑडियो नहीं होना चाहिए
आईसीसी ने ईसीबी को जो लेटर इस मामले में भेजा है उसमें बीबीसी स्पोर्ट्स के अनुसार PMOA यानी प्लेयर्स मैच ऑफिशियल्स एरिया के आर्टिकल 2.2.11 में कहा गया है कि मेजबान बोर्ड को यह पक्का करना चाहिए कि वीडियो या ऑडियो फुटेज ब्रॉडकास्ट करने के मकसद से टीमों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले किसी भी ड्रेसिंग रूम में कोई फिक्स्ड या टेम्पररी वीडियो कैमरा या कोई दूसरा रिकॉर्डिंग इक्विपमेंट ना लगा हो। ICC ने अपने लेटर में कहा है कि ECB ने टेस्ट खत्म होने से पहले स्टोक्स की बातचीत का फुटेज और ऑडियो रिकॉर्ड और ब्रॉडकास्ट करके इस नियम का उल्लंघन किया है। आईसीसी ने पहले भी ECB को बताया था कि PMOA में शूट किए गए किसी भी फुटेज में ऑडियो नहीं होना चाहिए और उसे मैच खत्म होने से पहले रिलीज नहीं किया जाना चाहिए।
ईसीबी की तरफ से अब तक नहीं आया कोई जवाब
बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट वीडियो को मुकाबले के बीच में जारी करने के मामले में आईसीसी की तरफ भेजे गए लेटर को लेकर ना तो ईसीबी और ना ही आईसीसी ने कोई बयान जारी किया है। आईसीसी की तरफ से ये लेटर ईसीबी को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले जो 5 जुलाई को खेला गया था उससे ठीक एक दिन पहले भेजा था, जब ईसीबी के चेयरमैन रिचर्ड थॉम्पसन ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह से मुलाकात की थी।
ये भी पढ़ें
टेस्ट कप्तानी मिलने के बाद अब टी20 में फिर से कप्तान बन सकते हैं बाबर आजम, PCB जल्द ले सकता है फैसला
भारतीय टीम का ब्रिस्टल में ऐसा रहा है प्रदर्शन, अपने अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखने की चुनौती
Latest Cricket News